अमेरिका ने प्रशांत महासागर में मादक पदार्थ ले जा रही एक और नाव पर हमला किया, चार लोग मारे गए

अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने बुधवार को बताया कि अमेरिकी सेना ने पूर्वी प्रशांत महासागर में मादक पदार्थ ले जा रही एक और नाव पर हमला किया, जिससे उस पर सवार सभी चार लोग मारे गए। यह हमला ऐसे समय में किया गया है जब ट्रंप प्रशासन दक्षिण अमेरिका के समुद्री क्षेत्र में मादक पदार्थ माफियाओं के खिलाफ अपने अभियान को आगे बढ़ा रहा है। हेगसेथ ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि खुफिया जानकारी थी कि नौका एक ऐसे मार्ग से गुजर रही है जिसे मादक पदार्थ तस्करी मार्ग के तौर पर जाना जाता है। उन्होंने कहा कि हमला अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में किया गया और अमेरिकी सेना को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। हेगसेथ द्वारा पोस्ट किए गए एक वीडियो में एक नाव में विस्फोट के बाद आग लगते और धुआं निकलते हुए दिखाई दे रहा है। ट्रंप प्रशासन दक्षिण अमेरिका के तटीय जलक्षेत्र में लगभग दो महीने से अभियान संचालित कर रहा है और इस क्षेत्र में अमेरिकी सैन्य बलों की उपस्थिति बढ़ा रहा है।

Oct 30, 2025 - 12:00
 0
अमेरिका ने प्रशांत महासागर में मादक पदार्थ ले जा रही एक और नाव पर हमला किया, चार लोग मारे गए

अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने बुधवार को बताया कि अमेरिकी सेना ने पूर्वी प्रशांत महासागर में मादक पदार्थ ले जा रही एक और नाव पर हमला किया, जिससे उस पर सवार सभी चार लोग मारे गए।

यह हमला ऐसे समय में किया गया है जब ट्रंप प्रशासन दक्षिण अमेरिका के समुद्री क्षेत्र में मादक पदार्थ माफियाओं के खिलाफ अपने अभियान को आगे बढ़ा रहा है। हेगसेथ ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि खुफिया जानकारी थी कि नौका एक ऐसे मार्ग से गुजर रही है जिसे मादक पदार्थ तस्करी मार्ग के तौर पर जाना जाता है।

उन्होंने कहा कि हमला अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में किया गया और अमेरिकी सेना को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। हेगसेथ द्वारा पोस्ट किए गए एक वीडियो में एक नाव में विस्फोट के बाद आग लगते और धुआं निकलते हुए दिखाई दे रहा है। ट्रंप प्रशासन दक्षिण अमेरिका के तटीय जलक्षेत्र में लगभग दो महीने से अभियान संचालित कर रहा है और इस क्षेत्र में अमेरिकी सैन्य बलों की उपस्थिति बढ़ा रहा है।