होली पर बदलेगा मौसम: इन राज्यों में बारिश, दिल्ली-एमपी में बढ़ेगी गर्मी

Weather Update Holi : मौसम विभाग ने होली पर देश के कई राज्यों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। उत्तराखंड, राजस्थान और बिहार में मौसम साफ रहेगा। अगले 5 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से 4 से 7 डिग्री ...

Mar 2, 2026 - 16:00
 0
होली पर बदलेगा मौसम: इन राज्यों में बारिश, दिल्ली-एमपी में बढ़ेगी गर्मी

heat Weather Update Holi : मौसम विभाग ने होली पर देश के कई राज्यों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। उत्तराखंड, राजस्थान और बिहार में मौसम साफ रहेगा। अगले 5 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से 4 से 7 डिग्री सेल्सियस अधिक रहने की संभावना है।

इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और हिमाचल प्रदेश में 2 और 3 मार्च को हल्की बारिश की संभावना है। जम्मू कश्मीर और लद्दाख में 4 से 7 मार्च के बीच हल्की बर्फबारी या बारिश हो सकती है। दक्षिणी राज्यों में नमी और स्थानीय मौसम सिस्टम के कारण बारिश हो सकती है।

इंदौर- भोपाल में बढ़ेगा तापमान

मध्य प्रदेश में मौसम मिला-जुला रहने की संभावना है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन और आसपास के क्षेत्रों में तेज धूप के कारण तापमान बढ़ेगा। राज्य के पूर्वी जिलों में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। रात के समय तापमान में हल्की गिरावट दर्ज हो सकती है।

दिल्ली में क्या है मौसम का हाल?

दिल्ली में आज यानी 2 मार्च से गर्मी बढ़ने की चेतावनी है। दोपहर में अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी की संभावना है। मौसम विभाग ने दिन के दौरान तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है। यहां अगले 3 दिन बारिश का आसार नहीं है।

कैसा है यूपी का मौसम?

शीत ऋतु के दौरान उत्तर प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभों की सक्रियता कम रहने से सामान्य से कम वर्षा हुई। इसके परिणामस्वरूप प्रदेश में औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 1 से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। मार्च के शुरुआती 3-4 दिनों में प्रदेश में 25-35 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज उत्तरी-पश्चिमी हवाएं चलेंगी। आगरा, मथुरा, बागपत, अमेठी और मेरठ समेत कई स्थानों पर तापमान बढ़ने की संभावना है।
edited by : Nrapendra Gupta