हिसार में विवाहिता को तेल छिड़कर जलाने का प्रयास:जींद महिला थाना में पति-सास पर FIR; फोन छीन कर बंधक बनाया

जींद में हनुमान नगर निवासी विवाहिता ने अपने पति और ससुराल पक्ष के खिलाफ प्रताड़ना और जानलेवा हमले की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने काउंसलिंग के बाद पति और सास को दोषी मानते हुए विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार, जींद निवासी सुमन की शादी 7 साल पहले बरवाला (हिसार) निवासी विक्रम के साथ हुई थी। शादी के बाद उनके दो छोटे बेटे हैं। सुमन का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसे दहेज और चरित्र को लेकर प्रताड़ित किया जा रहा था। इस बार ससुराल वालों ने क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं। उस पर तेल छिड़ककर आग लगाने का प्रयास किया गया और दो बार गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की गई। सुमन को घर में कैद रखा गया और फोन छीन लिया गया ताकि वह अपने मायके वालों को आपबीती न बता सके। भाई को फोन पर कहा- "तेरी बहन को खूब मारा है" मामले का खुलासा तब हुआ जब 9 दिसंबर 2025 को आरोपी पति विक्रम ने सुमन के भाई को फोन किया। विक्रम ने फोन पर घमंड के साथ कहा कि उसने सुमन को बहुत मारा है, "तुमसे जो बने वो कर लो।" इसके बाद 11 दिसंबर को भाई ससुराल पहुंचा तो उसके साथ भी वहां धक्का मुक्की की गई। उसने किसी तरह से सुमन को वहां से निकाला और जींद लाकर उसका मेडिकल करवाया। सुमन के पास इस पूरे घटनाक्रम और धमकी की कॉल रिकॉर्डिंग भी मौजूद हैं। सुलह के प्रयास फेल महिला थाना जींद की एसआई मोनिका के अनुसार, शिकायत मिलने के बाद दोनों पक्षों को पुलिस ने आमने सामने बैठा कर छानबीन की। पुलिस ने पाया कि दोनों पक्षों के बीच सुलह की कोई गुंजाइश नहीं है। जांच में पति विक्रम और सास गुड्डी द्वारा सुमन को दहेज के लिए प्रताड़ित करने और मारपीट करने की पुष्टि हुई। ससुर-जेठ को फिलहाल राहत पुलिस ने इसके बाद BNS (भारतीय न्याय संहिता) की धारा 85, 115, 351(3), और 3(5) के तहत मुकदमा दर्ज किया है। जांच में पता चला कि ससुर रमेश खेती-बाड़ी का कार्य करता है और जेठ विक्की अविवाहित है और काम के सिलसिले में अधिकतर बाहर रहता है। दोनों के खिलाफ प्रताड़ना का कोई ठोस सबूत नहीं मिला। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जांच के दौरान यदि कोई नया साक्ष्य मिलता है, तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई होगी। पुलिस जांच अधिकारी मोनिका के अनुसार… पीड़िता का मेडिकल और कॉल रिकॉर्डिंग जांच का मुख्य हिस्सा हैं। आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। पुलिस आगे की जांच में लगी है। महिला को न्याय दिलाने और उसका घर बसाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी

Jan 30, 2026 - 15:18
 0