हरियाणा पॉवर जनरेशन कॉर्पोरेशन फाइनेंस डायरेक्टर गिरफ्तार:कैश-गिफ्ट लेकर खुलवाए दोनों बैंक में खाते, लंबे समय मास्टमाइंड के टॅच में रहा
हरियाणा के पंचकूला के सरकारी विभागों में हुए 590 करोड़ रुपए की गड़बड़ी में ACB टीम ने हरियाणा पॉवर जनरेशन कॉर्पोरेशन फाइनेंस डायरेक्टर अमित दीवान को गिरफ्तार किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए 5 दिन का रिमांड मांगा गया लेकिन 3 दिन का पुलिस रिमांड स्वीकार हुआ है। हरियाणा पॉवर जनरेशन कॉर्पोरेशन फाइनेंस डायरेक्टर अमित दीवान जब इस पद पर था तो उसी दौरान IDFC फर्स्ट बैंक, सेक्टर-32, चंडीगढ़ तथा AU स्मॉल फाइनेंस बैंक में दो बैंक खाते खोले गए। इस संबंध में सरकार द्वारा निर्धारित प्रक्रिया का जानबूझकर उल्लंघन किया गया, जो कि दुर्भावनापूर्ण उद्देश्य से किया गया था। अमित देवान को मामले में विश्वसनीय साक्ष्यों के आधार पर उसकी संलिप्तता पाए जाने पर गिरफ्तार किया गया। उसे पहले पूछताछ के लिए बुलाया गया, जिसमें उसने अपने जवाब झूठ, टालमटोल करने वाले एवं भ्रामक दिए। पंचकूला ACB अधिकारियों के अनुसार आरोपी अमित दीवान लंबे समय से मास्टरमाइंड, विशेष रूप से रिभव ऋषि के साथ मिलीभगत कर कथित अपराधों के निष्पादन में सक्रिय रूप से सहायता की। इसके लिए उसने भारी मात्रा में अवैध लाभ/रिश्वत भी स्वीकार की, जिसकी पुष्टि जब्त सामग्री एवं गवाहों के बयानों से होती है। अब तक 4 सरकारी अधिकारी गिरफ्तार एसीबी टीम ने सबसे पहले पंचायती राज विभाग के सुपरिडेंट नरेश कुमार को गिरफ्तार किया था। जिसके बाद हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड के एकाउंट ऑफिसर राजेश सांगवान और हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद के एकाउंट ऑफिसर रणधीर सिंह को एसीबी ने अरेस्ट किया। अब टीम ने हरियाणा पॉवर जनरेशन कॉर्पोरेशन फाइनेंस डायरेक्टर अमित दीवान को गिरफ्तार किया है।