जोधपुर में इन्फ्लुएंसर अनीता बिश्नोई की हालत में सुधार:डॉक्टर्स बोले- अभी दो से तीन दिन लगेंगे; ट्रोलिंग से परेशान होकर खाया था जहर
जोधपुर में ट्रोलिंग से परेशान होकर जहर पीने वाली सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर अनीता बिश्नोई मथुरादास माथुर हॉस्पिटल में भर्ती हैं। उन्हें दो दिन पहले ICU में शिफ्ट किया गया था। फिलहाल अनीता बिश्नोई की हालत में सुधार है। मथुरादास माथुर हॉस्पिटल के सुपरिटेंडेंट डॉ. विकास राजपुरोहित ने बताया- अनीता की हालत में अभी पहले से सुधार है और स्थिति खतरे से बाहर है। वे धीरे-धीरे बोलने भी लगी हैं। इधर, बनाड़ थाना पुलिस ने कहा- घटनाक्रम को लेकर अभी तक कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है। न ही कोई शिकायत आई है। पर्चा बयान होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। ट्रोलिंग से परेशान होकर खाया था जहर दरअसल, बनाड़ थाना क्षेत्र के शिकारगढ़ स्थित गोदारों की ढाणी (बालाजी फार्म हाउस) निवासी अनीता ने 3 जून की सुबह करीब 11:30 बजे जहर पी लिया था। इसके बाद अनीता को मथुरादास माथुर हॉस्पिटल के मेडिकल वार्ड में एडमिट करवाया गया था। इसके बाद उसी दिन रात को अनीता को एमडीएम के आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया था। दो दिन से उनका इलाज आईसीयू में चल रहा है। डॉ. विकास राजपुरोहित ने बताया कि अभी रिकवर होने में उन्हें दो से तीन दिन लगेंगे, इसलिए अभी छुट्टी नहीं देंगे। वे धीरे-धीरे रेस्पॉन्ड करने और बोलने लगी हैं। अब उनकी हालत खतरे से बाहर है। बनाड़ थाने के एसआई राजूराम ने बताया- अनीता की बोलने की स्थिति नहीं थी। ऐसे में शुक्रवार को भी उनके बयान नहीं हो पाए। परिवार के लोगों ने ये लगाया था आरोप अनीता के भांजे महेंद्र बिश्नोई ने कहा था- मौसी अनीता बिश्नोई के ससुराल में जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। ट्रोल की शुरुआत परिवार के ही 6 लोगों ने मिलकर की थी। जिस वीडियो पर उन्होंने ट्रोल करना शुरू किया, वह करीब 6 महीने पुराना है। यही नहीं ऑनलाइन गेम के खिलाफ वीडियो बनाने पर उनकी इंस्टाग्राम आईडी भी बंद करवा दी गई थी। हालांकि बाद में आईडी दोबारा शुरू हो गई। मौसी को ट्रोल करने वालों ने 10 दिन पहले उनके पति को भी मारने की धमकी दी थी। ये खबरें भी पढ़ें… जोधपुर में जहर पीने वाली इन्फ्लूएंसर की हालत में सुधार:भांजा बोला- ऑनलाइन गेम के खिलाफ वीडियो बनाने पर आईडी करवा दी थी बंद ट्रोलिंग से परेशान इन्फ्लूएंसर ने पी लिया जहर:सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा- आपकी बहन इस दुनिया में नहीं दिखेगी इन्फ्लूएंसर ने लाइव आकर जहर पीया, बोलीं- मरना बहुत मुश्किल,VIDEO:कहा- 8 लोगों ने इज्जत पर कीचड़ उछाला, जान से मारने की भी धमकी दी