पलवल में 2 युवकों पर लाठी-डंडों से हमला:गंभीर रूप से घायल, ड्यूटी पर जा रहे थे; 7-8 आरोपियों ने मारपीट की

पलवल जिले में नेशनल हाईवे-19 पर आल्हापुर गांव के पास कई युवकों ने एक निजी कंपनी के दो कर्मचारियों पर लाठी-डंडों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। इस मामले में शहर थाना पुलिस ने घायल कर्मी की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शहर थाना प्रभारी प्रकाशचंद के अनुसार, डकोरा गांव निवासी अशोक कुमार और उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर निवासी धर्मेश कुमार ने अपनी शिकायत में बताया कि 13 मार्च को वे दोनों पलवल शहर के सेक्टर-पांच स्थित एसआरएस सोसाइटी से अपनी ड्यूटी के लिए एक निजी कंपनी में जा रहे थे। कार और बाइक पर आए थे 7-8 युवक सुबह करीब दस बजे आल्हापुर फ्लाईओवर के पास एक होटल से कुछ दूरी पर एक सफेद रंग की स्विफ्ट कार और एक बाइक पर सवार होकर आए सात-आठ अज्ञात बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि बदमाशों ने उनकी बाइक की चाबी निकाल ली और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हमले में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ितों ने तुरंत डायल-112 पर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने कहा- कैश नहीं लूटा मामले की जांच कर रहे शहर थाना के जांच अधिकारी एएसआई सुंदर सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में कैश लूट की पुष्टि नहीं हुई है, बल्कि झगड़ा होना पाया गया है। घायलों की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ पर केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

Mar 19, 2026 - 20:17
 0