सीएम सैनी 5 अप्रैल को महम में करेंगे 'विकास रैली:उपायुक्त ने तैयारियों का लिया जायजा, करोड़ों की परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन
रोहतक जिले के महम में 5 अप्रैल को होने वाली विकास रैली के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी इस रैली में मुख्य अतिथि होंगे। उपायुक्त सचिन गुप्ता ने जिला प्रशासन के उच्चाधिकारियों के साथ रैली स्थल का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उपायुक्त सचिन गुप्ता ने महम स्थित राजकीय महाविद्यालय परिसर में होने वाली रैली के प्रबंधों का मौके पर निरीक्षण किया। उन्होंने रैली के रूट का भी अवलोकन किया।राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा रैली की अध्यक्षता करेंगे। उपायुक्त ने तैयारियों का लिया जायजा इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त डॉ. आनंद कुमार शर्मा, पुलिस अधीक्षक गौरव राजपुरोहित, अतिरिक्त उपायुक्त नरेंद्र कुमार, सांपला की उपमंडलाधीश अंकिता पंवार, क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण के सचिव वीरेंद्र सिंह ढुल और महम के उपमंडलाधीश विपिन कुमार सहित अन्य उच्चाधिकारी मौजूद रहे। सुरक्षा के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट की तैनाती महाविद्यालय परिसर में महम विकास रैली के लिए मुख्य मंच के साथ एक सांस्कृतिक मंच भी बनाया गया है। रैली स्थल पर आम जनता के लिए बैठने की व्यवस्था की गई है और पंडाल को चार सेक्टरों में विभाजित किया गया है। प्रत्येक सेक्टर में एक इंचार्ज नियुक्त किया गया है। जिला प्रशासन द्वारा रैली के सफल आयोजन के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट भी तैनात किए गए हैं। आवश्यक प्रबंधों का भी जायजा लिया रैली स्थल पर मीडिया कर्मियों के लिए प्रेस गैलरी और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के लिए विशेष प्लेटफॉर्म तैयार किया गया है। उपायुक्त ने आमजन के लिए पीने के पानी, अस्थाई शौचालयों और अन्य आवश्यक प्रबंधों का भी जायजा लिया। रैली स्थल पर किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए एक एम्बुलेंस भी तैनात की जाएगी।



