महम की 2 एकड़ में कबाड़ फैक्ट्री में लगी आग:बिजली पोल से शॉर्ट सर्किट की आशंका; 6 फायर गाड़ियां बुझाने में जुटी
रोहतक जिले के महम में हिसार रोड पर स्थित एक कबाड़ फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। यह फैक्ट्री लगभग दो एकड़ में फैली हुई थी और इसमें डेढ़ से दो करोड़ रुपए का कबाड़ का सामान होने का अनुमान है। आग से करोड़ों रुपए के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग फैक्ट्री-गोदाम के मुख्य द्वार पर खड़े बिजली के पोल से हुए शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। फैक्ट्री में लोहे के टीन शेड के नीचे विभिन्न प्रकार का कबाड़ का सामान रखा हुआ था। जिससे आग तेजी से फैल गई। यह फैक्ट्री महम के वार्ड 9 स्थित खटीकान मोहल्ला निवासी जॉनी पुत्र मूलचंद की है। रोहतक-हांसी से बुलाई फायर गाड़ियां आग लगभग दोपहर ढाई बजे लगी थी। फायर ब्रिगेड विभाग को सूचना दी गई, लेकिन जब तक गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, आग काफी विकराल रूप ले चुकी थी। महम के फायर विभाग की गाड़ियां आग पर काबू पाने में असमर्थ रहीं, जिसके बाद रोहतक और हांसी से भी फायर की गाड़ियां बुलाई गईं। कुल मिलाकर लगभग 6 फायर गाड़ियां लगातार आग बुझाने का प्रयास कर रही है। आग देख फैक्ट्री मालिक बेहोश आग का विकराल रूप देख फैक्ट्री मालिक जॉनी बेहोश हो गए, जिन्हें तुरंत घर ले जाया गया। आग की खबर सुनकर उनकी पत्नी भी बेहोश हो गईं और उन्हें डॉक्टर के पास ले जाना पड़ा। परिवार के सदस्यों, पूर्व नगरपालिका चेयरमैन फत्ते सिंह और रिंकू ने बताया कि पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। आग लगने के समय मजदूर उस स्थान से दूर थे, और जैसे ही आग लगी, वे दूसरी तरफ से सुरक्षित बाहर निकल गए। फैक्ट्री में मौजूद कर्मियों को निकाला बाहर हालांकि, दो से तीन व्यक्ति अंदर रह गए थे, जिन्हें लोगों ने लोहे की चादरें हटाकर बाहर निकाला। पुलिस ने बताया कि फिलहाल इस विषय पर कुछ नहीं कहा जा सकता, उनकी पहली प्राथमिकता आग बुझाना है, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। समाचार लिखे जाने तक आग पर आंशिक रूप से ही काबू पाया जा सका था। आशंका है कि आग बुझाने का कार्य पूरी रात जारी रहेगा। आग का पता लगते ही पूर्व राज्यसभा सदस्य रामचंद्र मौके पर पहुंचे । जांगड़ा ने कहा कि बहुत अधिक नुकसान हो गया है। उन्होंने कहा कि वे इस विषय में सरकार से बात करेंगे। गौदाम के पास ईंख की खेती लगी हुई थी वह भी आग के कारण खराब हो गई। तीन साल पहले भी लगी थी आग तीन वर्ष पहले भी जॉनी के गौदाम में आग लगी थी। उस नुकसान की भरपाई के लिए कुछ काम ठीक से चल पाया था। लेकिन पहले वाले नुकसान की भरपाई अब हो जाती लेकिन यह तो और भी अधिक नुकसान हो गया। अब जॉनी ने काम को अपने रिश्तेदारों व भाइयों दोस्तों से सहयोग लेकर काम को उठाया था भगवान ने उन्हें सड़क पर ला दिया है।