गोपालगंज में 'नमामि गंगे' के तहत पौधारोपण:विश्व पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली, 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान शुरू
गोपालगंज में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 'नमामि गंगे कार्यक्रम' के तहत एक संयुक्त आयोजन किया गया। राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के तत्वावधान में जिला गंगा समिति और नगर परिषद ने मिलकर इस कार्यक्रम का आयोजन किया। इस वर्ष के आयोजन का मुख्य विषय "प्रकृति से प्रेरित। जलवायु के लिए। हमारे भविष्य के लिए" रखा गया था। इसका उद्देश्य आम जनता को प्रकृति के प्रति उनकी जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करना था। इस अवसर पर मिन्ज स्टेडियम में 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत एक बड़ा पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें जिलाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, नगर परिषद के सभापति और उपसभापति सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और नगर परिषद के कर्मचारियों ने भाग लिया। सभी गणमान्य अतिथियों ने अपनी मां के सम्मान और पर्यावरण सुरक्षा का संकल्प लेते हुए स्टेडियम परिसर में पौधे लगाए। शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाए रखने को कार्यक्रम पौधारोपण के बाद, पर्यावरण संतुलन बनाए रखने और शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए एक व्यापक जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। जिलाधिकारी ने उपस्थित सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और नागरिकों को पर्यावरण संरक्षण की सामूहिक शपथ दिलाई। शपथ में कचरे को निर्धारित डस्टबिन में डालने, गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग करने तथा सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग पूरी तरह बंद करने का संकल्प शामिल था।
Jun 5, 2026 - 21:32
0

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.