ChatGPT का नया अवतार: बोरिंग लिंक नहीं, कलरफुल कार्ड्स और Smart Screenshot से शेयर होगी चैट

आपने सोशल मीडिया पर एक तरह का नया ट्रेंड देखा होगा। लोग सोशल मीडिया पर अपनी और चैटजीपीटी की बातें शेयर कर रहे हैं। यदि आप भी अपने दोस्तों या ऑनलाइन चैटजीपीटी के जरिए अपनी बातें शेयर कर रहे हैं, तो यह फीचर आपके लिए बेहद कमाल का है। दरअसल, OpenAI अपने यूजर्स के अनुभाव को बेहतर बनाने के लिए चैटजीपीटी शेयरिंग सिस्टम में बड़ा बदलाव करने जा रहे हैं। अब आपकी चैटिंग बोरिंग नहीं, आकर्षक नजर आएंगी। लिंक खोलने का होगा झंझट खत्मअब तक आपने चैटजीपीटी एप से किसी बातचीत को शेयर करते हुए, सामने वाले को सिर्फ एक नॉर्मल यूआरएल लिंक मिलता है। कभी-कभार इसकी वजह से रिसीवर (पाने वाले ) को लिंक खोलने तक यह बिल्कुल समझ नहीं आता कि चैट किस बारे में है।नए अपेडट के बाद ये पूरी तरह से बदल जाएगा। रिपोर्ट के मुताबिक, चैटजीपीटी जल्द ही बातचीत शेयर करते हुए समय कलरफुल प्रीव्यू कार्ड्स दिखाएगा। इस फीचर को तीन अलग-अलग स्टाइल मिलेंगे- - बेहद ही सिंपल और क्लासी सफेद कार्ड - दो बेहद आकर्षक और रंगीन कार्डआपको बता दे कि, ये प्रीव्यू कार्ड्स न केवल देखने में सुंदर होंगे, बल्कि इनके ऊपर चैट का टाइटल भी साफ-साफ दिखाई देगा। इससे रिसीवर को लिंक पर क्लिक करने से पहले ही पता चल जाता है कि अंदर क्या टॉपिक या जानकारी मौजूद है।आ रहा है नया स्मार्ट स्क्रीनशॉट शेयरिंग फीचरदरअसल, कलरफुल कार्ड्स के अलावा, OpenAI एक और शानदार फीचर पर काम कर रहा है जो सीधे स्क्रीनशॉट से जुड़ा है। अभी कोई यूजर एप के अंदर का स्क्रीनशॉट लेता है, उस पर तुरंत शेयर का बटन दिखता है। लेकिन नई सुविधा मिलने के बाद दो बेहतरीन फीचर्स मिलेंगे।  - लिंक के साथ स्क्रीनशॉट- यूजर्स स्क्रीनशॉट के साथ-साथ पूरी चैट का वेब लिंक एक साथ भेज सकेंगे। - सिर्फ स्क्रीनशॉट- पूरा लिंक शेयर किए बिना सिर्फ स्क्रीनशॉट को ही बेहतर और व्यवस्थित तरीके से सीधे तौर पर भेज सकते हैं या फिर भेजने का विकल्प मिलेगा।आधिकारिक पुष्टि नहीं हुईइन सभी फीचर्स को लेकर अभी तक ओपनएआई की तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और न ही इसकी कोई फिक्स रोलआउट डेट सामने आई है। असल में ये फीचर्स अभी डेवलपमेंट फेज में है। कुछ ही हफ्तो में इन्हें बीटा टेस्टर्स और फिर आम यूजर्स के लिए जारी किया जाएगा। 

May 31, 2026 - 16:52
 0
ChatGPT का नया अवतार: बोरिंग लिंक नहीं, कलरफुल कार्ड्स और Smart Screenshot से शेयर होगी चैट
आपने सोशल मीडिया पर एक तरह का नया ट्रेंड देखा होगा। लोग सोशल मीडिया पर अपनी और चैटजीपीटी की बातें शेयर कर रहे हैं। यदि आप भी अपने दोस्तों या ऑनलाइन चैटजीपीटी के जरिए अपनी बातें शेयर कर रहे हैं, तो यह फीचर आपके लिए बेहद कमाल का है। दरअसल, OpenAI अपने यूजर्स के अनुभाव को बेहतर बनाने के लिए चैटजीपीटी शेयरिंग सिस्टम में बड़ा बदलाव करने जा रहे हैं। अब आपकी चैटिंग बोरिंग नहीं, आकर्षक नजर आएंगी। 

लिंक खोलने का होगा झंझट खत्म
अब तक आपने चैटजीपीटी एप से किसी बातचीत को शेयर करते हुए, सामने वाले को सिर्फ एक नॉर्मल यूआरएल लिंक मिलता है। कभी-कभार इसकी वजह से रिसीवर (पाने वाले ) को लिंक खोलने तक यह बिल्कुल समझ नहीं आता कि चैट किस बारे में है।
नए अपेडट के बाद ये पूरी तरह से बदल जाएगा। रिपोर्ट के मुताबिक, चैटजीपीटी जल्द ही बातचीत शेयर करते हुए समय कलरफुल प्रीव्यू कार्ड्स दिखाएगा। इस फीचर को तीन अलग-अलग स्टाइल मिलेंगे-

 - बेहद ही सिंपल और क्लासी सफेद कार्ड

 - दो बेहद आकर्षक और रंगीन कार्ड

आपको बता दे कि, ये प्रीव्यू कार्ड्स न केवल देखने में सुंदर होंगे, बल्कि इनके ऊपर चैट का टाइटल भी साफ-साफ दिखाई देगा। इससे रिसीवर को लिंक पर क्लिक करने से पहले ही पता चल जाता है कि अंदर क्या टॉपिक या जानकारी मौजूद है।

आ रहा है नया स्मार्ट स्क्रीनशॉट शेयरिंग फीचर
दरअसल, कलरफुल कार्ड्स के अलावा, OpenAI एक और शानदार फीचर पर काम कर रहा है जो सीधे स्क्रीनशॉट से जुड़ा है। अभी कोई यूजर एप के अंदर का स्क्रीनशॉट लेता है, उस पर तुरंत शेयर का बटन दिखता है। लेकिन नई सुविधा मिलने के बाद दो बेहतरीन फीचर्स मिलेंगे। 

 - लिंक के साथ स्क्रीनशॉट- यूजर्स स्क्रीनशॉट के साथ-साथ पूरी चैट का वेब लिंक एक साथ भेज सकेंगे।

 - सिर्फ स्क्रीनशॉट- पूरा लिंक शेयर किए बिना सिर्फ स्क्रीनशॉट को ही बेहतर और व्यवस्थित तरीके से सीधे तौर पर भेज सकते हैं या फिर भेजने का विकल्प मिलेगा।

आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई
इन सभी फीचर्स को लेकर अभी तक ओपनएआई की तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और न ही इसकी कोई फिक्स रोलआउट डेट सामने आई है। असल में ये फीचर्स अभी डेवलपमेंट फेज में है। कुछ ही हफ्तो में इन्हें बीटा टेस्टर्स और फिर आम यूजर्स के लिए जारी किया जाएगा।