‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत लगाए पौधे:भाजपा जिला अध्यक्ष ने चांदपोल श्मशान से किया शुरू; 33 मंडलों में लगाए जाएंगे हजारों पौधे

जयपुर में विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधे लगाना शुरू किया गया। भाजपा जयपुर शहर जिलाध्यक्ष अमित गोयल के नेतृत्व में चांदपोल श्मशान घाट में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर जयपुर शहर के विभिन्न मंडलों में हजारों पौधे लगाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में भाजपा जयपुर शहर जिलाध्यक्ष अमित गोयल ने कहा- प्रकृति ही परमात्मा है। भारतीय संस्कृति एवं सनातन परंपरा में प्रकृति को पूजनीय माना गया है। हमारी संस्कृति में कंकड़ में शंकर तथा नदियों को माता स्वरूप मानकर उनकी पूजा करने की परंपरा रही है। वृक्ष, जल, भूमि और पर्यावरण का संरक्षण सांस्कृतिक विरासत के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारी भी है। प्रधानमंत्री ने शुरू किया अभियान जिलाध्यक्ष अमित गोयल ने कहा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पर्यावरण संरक्षण को जनभागीदारी से जोड़कर जनआंदोलन का स्वरूप दिया गया। अभियान से हर नागरिक को अपनी माता के सम्मान में एक पौधा लगाने और उसके संरक्षण का संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। गोयल ने बताया- भाजपा जयपुर शहर के अंतर्गत आने वाले सभी 33 मंडलों में अभियान को प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है। प्रत्येक मंडल में प्रारंभिक रूप से 51-51 पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। मीडिया सह-प्रभारी नयन माधाणी (अग्रवाल) ने बताया- इस अवसर पर विधायक प्रत्याशी चंद्रमोहन बटवाड़ा, जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह पुरुवंशी, अजय यादव, अजय सिंह चौहान, जिला मंत्री विजय शर्मा (बंटी), सह-कार्यालय मंत्री कमलेश जायसवाल, सोशल मीडिया संयोजक मुनीश शर्मा, शहर कोषाध्यक्ष क्षितिज बंसल, मंडल अध्यक्ष कपिल गुर्जर आदि उपस्थित थे।

Jun 5, 2026 - 21:35
 0