हरियाणा पुलिस के ऑपरेशन ट्रैकडाउन के 24 दिन:6000 क्रिमिनल्स की गिरफ्तारी; 7 जिलों में इनामी हार्ड कोर बदमाश पकड़े
हरियाणा पुलिस के राज्यव्यापी अभियान ऑपरेशन ट्रैक डाउन लगातार जारी है, 5 नवंबर से अब तक 1735 हार्डकोर क्रिमिनल और 4276 अन्य आरोपियों को मिलाकर कुल 6011 अपराधियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। 27 नवंबर को ही 79 खतरनाक अपराधियों और 297 अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की गई। ऑपरेशन के तहत आदतन अपराधी रोहित उर्फ रोनी को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया। उसके पास से 32 बोर पिस्तौल और एक जिंदा कारतूस बरामद किए गए। रोहित पर 12 से अधिक गंभीर आपराधिक मुकदमे पहले से दर्ज हैं। यहां पढ़िए सात जिलों में पुलिस की कार्रवाई... फतेहाबाद में CIA टीम की बड़ी कार्रवाई फतेहाबाद पुलिस ने ऑपरेशन ट्रैक डाउन के तहत एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए आदतन अपराधी रोहित उर्फ रोनी को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया। गश्त कर रही टीम ने सूचनाबद्ध कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ लिया। उसके पास से 32 बोर पिस्तौल और एक जिंदा कारतूस बरामद किए गए। रोहित पर 12 से अधिक गंभीर आपराधिक मुकदमे पहले से दर्ज हैं, जिनमें आर्म्स एक्ट, IPC की विभिन्न धाराएं, जुआ एक्ट और प्रिजन एक्ट शामिल हैं। यह गिरफ्तारी जिले में अपराधियों पर पुलिस की मजबूत पकड़ का प्रमाण है। गुरुग्राम STF ने पकड़ा 5000 का इनामी STF गुरुग्राम ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज करते हुए 5000 रुपए के इनामी अपराधी मुकेश कुमार को रोहतक से गिरफ्तार किया। वह 2002 में दर्ज गंभीर आपराधिक मामले में लंबे समय से फरार चल रहा था।अपराधी पर इनामी उद्घोषणा के बाद STF ने गुप्त सूचना पर तत्परता से कार्रवाई करते हुए आरोपी को काबू कर थाना शाहबाद पुलिस के हवाले किया। यह गिरफ्तारी STF की तत्परता और संगठित अपराध पर सख़्त प्रहार का उदाहरण है। कुरुक्षेत्र में चैन स्नेचिंग का वांछित गिरफ्तार कुरुक्षेत्र की अपराध अन्वेषण शाखा-1 ने महिला से सोने की चेन छीनने के मामले में फरार आरोपी रवि उर्फ जोजो को अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया। जुलाई 2025 में हुई इस वारदात ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी थी। आरोपी के खिलाफ करीब 24 मामलों का आपराधिक रिकॉर्ड सामने आया है, जिनमें चोरी, छीनाझपटी, लूट, बलात्कार और अवैध हथियारों जैसे गंभीर अपराध शामिल हैं। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर कारागार भेज दिया। एक दिन में छह आरोपी हथियारों सहित गिरफ्तार गुरुग्राम पुलिस ने ऑपरेशन ट्रैकडाउन के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ही दिन में 6 आरोपियों को अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार किया। इनसे 5 पिस्तौल/कट्टे और एक जिंदा कारतूस बरामद हुए। गिरफ्तार आरोपियों में सलीम, सोनू उर्फ ब्लैंडर, सुजीत, राहुल उर्फ अभय जोशी, साहिल और अहसान राणा शामिल हैं। इनमें से कई आरोपी हत्या, लूट, चोरी और शस्त्र अधिनियम के मामलों में पहले भी वांछित रहे हैं। यह कार्रवाई गुरुग्राम पुलिस की सतर्कता और तेजी का प्रमाण है। सिरसा हत्या और लूट के दो इनामी बदमाश दबोचे गए अभियान के दौरान हत्या और अवैध हथियारों के बल पर लूट की वारदातों में वांछित 5000-5000 रुपए के दो इनामी बदमाश जोगिंद्र सिंह उर्फ गिंदी और हरमिंद्र सिंह उर्फ हैप्पी को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों के खिलाफ कई जिलों में दर्ज गंभीर मामलों में वांछित थे। पुलिस की समयबद्ध कार्रवाई ने इन दोनों के खतरनाक आपराधिक नेटवर्क को बड़ा झटका दिया है। कैथल में अवैध हथियारों पर बड़ी कार्रवाई कैथल पुलिस ने एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ द्वारा की गई कार्रवाई में विजय उर्फ भूत को देसी पिस्तौल सहित गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास, दंगा-फसाद, एक्साइज एक्ट और अवैध हथियारों सहित 9 मामले पहले ही दर्ज हैं। उसकी गिरफ्तारी से क्षेत्र में अपराधियों पर पुलिस की सख़्त निगरानी और कार्रवाई का स्पष्ट संदेश गया है। रेवाड़ी में हत्या आरोपी की गिरफ्तारी रेवाड़ी पुलिस ने फायरिंग कर हत्या के मामले में आरोपी अशोक उर्फ बड्डू को वारदात के कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त देसी पिस्तौल और तीन जिंदा राउंड बरामद हुए। उसके खिलाफ हत्या, NDPS, आर्म्स एक्ट और दंगा–फसाद सहित 12 मामले पहले से दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी को दो दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।