रेलवे ट्रैक पर मिला महिला और बच्चे का शव:दोनों की पहचान नहीं हो सकी है, शरीर पर चोट के निशान नहीं; हत्या के बाद फेंकने की आशंका
समस्तीपुर में रेलवे ट्रैक पर महिला और एक साल के बच्चे का शव मिला है। महिला का शव क्षत-विक्षत हालत में है, जबकि बच्चे की बॉडी ट्रैक किनारे बोरी पर रखा था। आशंका ही हत्या के बॉडी फेंकी गई है, ताकि मामला आत्महत्या का लगे। सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। मृतका की पहचान नहीं हो सकी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए लसिंहसराय डीएसपी विवेक शर्मा भी पहुंचे। जांच के लिए FSL की टीम को बुलाया गया है। पुलिस टीम घटनास्थल पर मौजूद हैं। जानकारी के मुताबिक पेट्रोलिंग के दौरान रेलवे के स्टाफ ने ट्रैक पर शव देखा। जिसके बाद स्टेशन मास्टर को सूचना दी गई। फिर स्थानीय थाने को जानकारी दी गई। घटना विद्यापति नगर के मऊ उत्तर गांव के पास की है।
शरीर पर जख्म के निशान नहीं इस संबंध में दलसिंहसराय डीएसपी विवेक शर्मा ने बताया कि रेलवे ट्रैक के किनारे महिला और एक बच्चे का शव मिला है। माना जा रहा है कि दोनों मां-बेटे हैं। शरीर पर कोई जख्म के निशान नहीं मिले हैं। FSL की टीम जांच कर रही है। डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पहचान के लिए आसपास के थानों से संपर्क किया गया है। 72 घंटे तक बॉडी सुरक्षित रखी जाएगी। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
Feb 5, 2026 - 14:20
0

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.