जमुई में कुत्ते को बचाने में 2 बाइक सवार घायल:मोकामा से आने के दौरान हादसा, युवकों का सदर अस्पताल में इलाज जारी

जमुई जिले में रविवार को एक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना मंझवे इलाके के पास हुई। युवक मोकामा से जमुई की ओर आ रहे थे, तभी अचानक सड़क पर एक कुत्ता आ गया। कुत्ते को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई, जिससे दोनों युवक घायल हो गए। दोनों युवक मोकामा से जमुई अपने भाई की जमीन मापी के सिलसिले में निकले थे। मापी का कार्य खैरा थाना क्षेत्र के केंडीह इलाके में होना था। दुर्घटना में उनके हाथ और पैरों में चोटें आई हैं। हालांकि, हेलमेट पहने होने के कारण उनके सिर में गंभीर चोट नहीं लगी, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। घायलों को सदर अस्पताल में कराया भर्ती स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना डायल 112 पुलिस को दी। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने सदर अस्पताल में उनका प्राथमिक उपचार किया। घायलों की पहचान मोकामा थाना क्षेत्र निवासी राहुल पासवान (26 वर्ष), पिता यदुनंदन पासवान, और विकास कुमार (25 वर्ष), पिता रामदुलार पासवान, के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह दुर्घटना अचानक सड़क पर आवारा कुत्ते के आ जाने के कारण हुई। फिलहाल, दोनों घायलों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

Feb 1, 2026 - 13:59
 0