शेखपुरा में डीएम का जनता दरबार:‘सबका सम्मान-जीवन आसान’ में 21 शिकायतें सुनी गईं, जमीन-पेयजल-मुआवजे से जुड़े मामले आए

शेखपुरा में सोमवार को डीएम शेखर आनंद ने अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में 'सबका सम्मान-जीवन आसान' कार्यक्रम के तहत जनशिकायतों की सुनवाई की। इस जनता दरबार में कुल 21 आवेदन प्राप्त हुए। प्राप्त आवेदनों में जमाबंदी रद्द करने, स्वच्छता पर्यवेक्षक की बहाली, सड़क दुर्घटना मुआवजा, दाखिल-खारिज, साफ-सफाई कार्य हेतु बहाली, पेयजल आपूर्ति, जमीन नापी के कागजात, प्रधानमंत्री जन-धन योजना का लाभ, नई जमाबंदी कायम कराने, जमीन को अतिक्रमणमुक्त कराने, फसल बर्बादी, परिमार्जन और रेलवे लाइन अधिग्रहण के मुआवजे से संबंधित मामले शामिल थे। जनशिकायतों से जुड़ी 2 तस्वीरें… समस्या लेकर पहुंचने वालों में बुजुर्ग अधिक डीएम ने सभी शिकायतकर्ताओं की बात सुनी और संबंधित पदाधिकारियों को आवेदनों की जांच कर समय पर उचित कार्रवाई करने तथा जल्द निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने गुणवत्तापूर्ण निष्पादन पर जोर दिया ताकि फरियादियों को परेशानी न हो। डीएम ने बताया कि 'प्रशासन आपके द्वार' कार्यक्रम में अक्सर बुजुर्ग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचते हैं। उन्होंने कहा कि उनकी समस्याओं को पूरी संवेदनशीलता के साथ सुना जा रहा है और समय पर उनका समाधान भी कराया जा रहा है। इस अवसर पर अपर समाहर्ता लखींद्र पासवान और जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Feb 2, 2026 - 16:06
 0