यमुनानगर में एक्सीडेंट में उत्तराखंड के दंपती-बच्चे की मौत:डंपर ने मारी बाइक को टक्कर, अपने घर जा रहे, पांच माह की गर्भवती थी महिला

यमुनानगर में ओल्ड सहारनपुर रोड पर सोमवार को हुए सड़क हादसे में एक डंपर ने बाइक सवार दंपती और उनके चार साल के बेटे को टक्कर मारने के बाद कुचल दिया। इस हादसे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृत महिला पांच माह की गर्भवती थी। हादसे के समय मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही थाना सदर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल यमुनानगर पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने जांच कर उन्हें मृत घोषित कर दिया। उत्तराखंड का रहने वाला था परिवार पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान सचिन (29) पुत्र बबलु, उसकी पत्नी नेहा (27) और चार वर्षीय बेटे नोनू के रूप में हुई है। तीनों मूल रूप से जबरेड़ा, हरिद्वार (उत्तराखंड) के रहने वाले थे और हाल ही में यमुनानगर में चिट्टा मंदिर के पास किराए पर रह रहे थे। सचिन मीना मार्केट में कपड़ों का काम करता था। दंपती आज अपने बच्चे के साथ सवार होकर उत्तराखंड जा रहा था। जैसे ही वे ओल्ड सहारनपुर रोड पर पांसरा फाटक के नजदीक पहुंचे, पीछे से आए डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर से तीनों सड़क पर गिर पड़े और डंपर चालक उन्हें कुचलते हुए मौके से फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा कुछ ही पलों में हुआ और सड़क पर चीख-पुकार मच गई। उजड़ा परिवार, बेटी अकेली रह गई सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एम्बुलेंस की मदद से घायलों को सिविल अस्पताल यमुनानगर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद तीनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है और क्षतिग्रस्त बाइक भी जब्त कर ली गई है। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां कोहराम मच गया। मृतक सचिन दो बच्चों का पिता था। नोनू से बड़ी सात साल की बेटी उत्तराखंड में अपनी दादी के पास रहती है। इस दर्दनाक हादसे में पूरा परिवार उजड़ गया और अब मासूम बेटी ही पीछे रह गई है। सदर थाना प्रभारी सलिंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी डंपर चालक की तलाश की जा रही है। शवों का पोस्टमार्टम कल मंगलवार को कराया जाएगा।

Feb 2, 2026 - 16:06
 0