करनाल में लड़की से परेशान युवक ने किया सुसाइड:परिजनों का आरोप- डेढ़ साल से संपर्क में थी पड़ोस की लड़की, झूठे केस में फसांने की दी धमकी

करनाल के रामनगर इलाके में एक 19 वर्षीय युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों का आरोप है कि युवक एक लड़की के संपर्क में था, जो उसे लगातार धमकियां दे रही थी। इससे वह काफी परेशान चल रहा था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कमरे में पंखे से लटका मिला युवक मृतक की पहचान 19 वर्षीय सुमित के रूप में हुई है। वह रामनगर में रहता था और एक दुकान पर काम करता था। जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह सुमित घर से बिल्कुल सामान्य तरीके से निकला था। कुछ समय बाद वह दोबारा घर लौटा और अपने कमरे में चला गया। इसी दौरान उसने कमरे के अंदर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जब काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों को शक हुआ। इसके बाद दरवाजे के नीचे से देखा गया तो सुमित पंखे से लटका हुआ दिखाई दिया। किसी तरह दरवाजा खुलवाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। चार महीने पहले सौतेली मां और बहन हो गई थीं अलग परिजनों के मुताबिक करीब चार महीने पहले सुमित की सौतेली मां और उसकी बहन उससे अलग हो गए थे और किराये के मकान में रहने लगे थे। बताया जा रहा है कि सुमित को उसकी बुआ ने पाल-पोसकर बड़ा किया था। सुमित की सौतेली मां ने बताया कि पिछले दो दिनों से उसकी सुमित से कोई बात नहीं हुई थी। गुरुवार को वह उसे देखने के लिए आई थी। जब वह घर पहुंची तो कमरे की कुंडी अंदर से बंद थी। दरवाजे के नीचे से देखने पर सुमित पंखे से लटका हुआ मिला। मां ने यह भी बताया कि सुमित शराब पीता था और नशे की हालत में कई बार उसके साथ मारपीट भी करता था। इसी कारण वह अपनी बेटी के साथ अलग रहने लगी थी, ताकि सुमित सुधर सके। बुआ बोली- लड़की केस कराने की धमकी देती थी सुमित की बुआ का कहना है कि घटना से पहले सुमित का उसके पास फोन आया था। उसने बताया था कि वह पड़ोस की एक लड़की के संपर्क में करीब डेढ़ साल से था। बुआ के मुताबिक सुमित ने बताया था कि वह लड़की उसे परेशान कर रही है और केस कराने की धमकी दे रही है। इसी कारण वह काफी तनाव में था। सुमित ने बुआ से फोन पर यह भी कहा था कि वह बहुत परेशान हो चुका है और जान दे देगा। इसके कुछ समय बाद ही उसने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। पुलिस ने शुरू की जांच घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। परिजनों की ओर से जो भी शिकायत दी जाएगी, उसके आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

Mar 5, 2026 - 12:52
 0