हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में बड़ा हादसा, ड्राइवर को आया हार्टअटैक, पलटी बस, 40 लोग घायल

हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में एक बड़ा हादसा हो गया। रविवार सुबह एक निजी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस चंबा से ऊना रूट पर जा रही थी। इसमें 40 लोग घायल हुए है। नूरपुर के न्याजपुर में बस ड्राइवर को हार्ट अटैक हो गया, इस कारण बस अनियंत्रित होकर पलट

May 3, 2026 - 22:47
 0
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में बड़ा हादसा, ड्राइवर को आया हार्टअटैक, पलटी बस, 40 लोग घायल

हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में एक बड़ा हादसा हो गया। रविवार सुबह एक निजी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस चंबा से ऊना रूट पर जा रही थी। इसमें 40 लोग घायल हुए है। नूरपुर के न्याजपुर में बस ड्राइवर को हार्ट अटैक हो गया, इस कारण बस अनियंत्रित होकर पलट गई।

ALSO READ: US-Iran war impact : होर्मुज नाकेबंदी से बढ़ा खाद संकट, खतरे में फूड सिक्योरिटी, वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट में डराने वाला खुलासा, क्या भारत पर भी होगा असर स्थानीय लोगों ने तुरंत बस में सवार लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। घायलों का सिविल अस्पताल नूरपुर में उपचार किया जा रहा है।  सुबह करीब 11 बजे जब बस नूरपुर के न्याजपुर के पास पहुंची तो अचानक चालक की तबीयत बिगड़ गई।


चश्मदीदों और पुलिस के मुताबिक ड्राइवर को अचानक हार्ट अटैक आया। इसके चलते बस लहराते हुए सड़क के बीचों-बीच पलट गई। बस के पलटते ही चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर खिड़कियां तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। Edited by : Sudhir Sharma