डॉक्टर दंपती के घर डकैती करने वाले 2 गिरफ्तार:4 बदमाशों की गिरफ्तारी अभी बाकी, वारदात से पहले घरों की हुई थी रेकी
पटना के अगमकुआं थाना के हाउसिंग कॉलोनी में 31 जनवरी की रात डकैती हुई थी। बदमाश डॉक्टर दंपती के जेवर ले गए थे। यहां तक की हाथ में सोने की चूड़ी भी नहीं छोड़ी थी। दंपती ने विरोध किया तो उनके साथ मारपीट भी की। पूर्वी एसपी परिचय कुमार ने आज मामले में बताया कि बदमाशों ने वारदात से पहले इलाके के 3-4 घरों की रेकी की थी। पूरी प्लानिंग शक्ति कुमार उर्फ शक्ति सिंह ने की थी। शक्ति ने उदय भूषण समेत अन्य 4 बदमाशों के साथ 31 जनवरी की रात घटना को अंजाम देने की प्लानिंग शेयर की। उदय एक बोलेरो को लेकर निकला था। जिसकी गाड़ी थी उसे नहीं पता था कि उयद गाड़ी लेकर निकला है। उदय ने अपना मोबाइल भी बंद कर लिया था। सभी बदमाश हाउसिंग कॉलोनी पहुंचे। दंपती के घर का दरवाजा तोड़ा और वारदात को अंजाम दिया। उदय भूषण और शक्ति कुमार उर्फ शक्ति सिंह को अरेस्ट कर लिया गया है।
बख्तियारपुर और सालिमपुर के रहने वाले हैं अपराधी
पूर्वी SP परिचय कुमार ने बताया कि अपराधियों की निशानदेही पर इस घटना में शामिल अन्य 4 अपराधियों की पहचान हो गई है। सभी सालिमपुर और बख्तियारपुर के रहने वाले हैं। हालांकि अभी तक लूटी गई डायमंड की नेकलेश और सोने की चूड़ी बरामद नहीं हुई है। लगातार छापेमारी जारी है। प्रयास जारी है। बहुत जल्द अन्य अपराधियों को भी पकड़ लिया जाएगा। शक्ति कुमार उर्फ शक्ति सिंह का आपराधिक इतिहास है। पहले भी लूट के मामले में संलिप्त रहा है। वहीं, उदय भूषण (57) ड्राइवर है। भाड़े की गाड़ी चलाता है।
Feb 2, 2026 - 16:06
0

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.