कार ने बाइक को मारी टक्कर, एक की मौत:सुपौल में दूसरा गंभीर रूप से घायल, जिला अतिथि गृह के पास एक्सीडेंट
सुपौल नगर परिषद क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। जिला अतिथि गृह के समीप अज्ञात स्कॉर्पियो की जोरदार टक्कर में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गौरवगढ़ वार्ड नंबर 4 निवासी मनोज राम का 18 वर्षीय पुत्र अभिषेक कुमार अपने चाचा शुक्कन राम के 14 वर्षीय पुत्र इंद्रजीत कुमार को मोटरसाइकिल पर बैठाकर लोहिया नगर चौक की ओर जा रहा था। इसी दौरान जिला अतिथि गृह के पास तेज रफ्तार से आ रही एक अज्ञात स्कॉर्पियो ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। घायल इंद्रजीत को तुरंत सदर अस्पताल सुपौल पहुंचाया टक्कर इतनी भीषण थी कि अभिषेक कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि इंद्रजीत कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल इंद्रजीत को तुरंत सदर अस्पताल सुपौल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे और अभिषेक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है और फरार स्कॉर्पियो चालक की तलाश की जा रही है। सदर थानाध्यक्ष का कहना है कि पुलिस जांच और आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है।
May 3, 2026 - 22:47
0

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.