शहीद की जयंती पर संवेदनहीनता? वीरांगना की आंखें नम:कारगिल शहीद धर्मवीर सिंह की याद में चल रहा था रक्तदान शिविर, बीच गैस एजेंसी पर SDM की रेड
झज्जर जिले के गांव ढाकला में कारगिल शहीद धर्मवीर सिंह की जयंती पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था। शहीद की याद में लगाए गए इस शिविर में बड़ी संख्या में लोग रक्तदान के लिए पहुंचे थे। माहौल श्रद्धा और सेवा से भरा हुआ था, लेकिन इसी दौरान प्रशासन की एंट्री ने पूरे कार्यक्रम की दिशा बदल दी। सीधे जांच में जुटे अधिकारी, बाहर चलता रहा शिविर रक्दाताओं व कार्यक्रम में मौजूद लोगों के अनुसार, झज्जर और बहादुरगढ़ के SDM अपनी टीम के साथ शहीद धर्मवीर HP गैस एजेंसी पर पहुंचे और बिना किसी औपचारिकता के सीधे जांच में जुट गए। करीब दो घंटे तक एजेंसी के अंदर जांच-पड़ताल चलती रही, जबकि बाहर शहीद की मूर्ति के पास रक्तदान शिविर जारी था। शिविर बंद, रक्तदाता लौटे—भावनाएं आहत लंबे समय तक चली जांच के कारण आयोजकों को रक्तदान शिविर बंद करना पड़ा। कई रक्तदाताओं को बिना रक्तदान किए ही वापस लौटना पड़ा। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि गोदाम के बाहर बड़ा टेंट, मेडिकल टीम और शहीद के बड़े फ्लैक्स साफ दिखाई दे रहे थे, इसके बावजूद अधिकारियों ने कार्यक्रम को नजरअंदाज किया। वीरांगना का दर्द—“जांच ठीक, लेकिन ये तरीका ठीक नहीं” शहीद की पत्नी विद्या देवी जिन्हें शहादत के बाद गैस एजेंसी आवंटित की गई थी, इस घटना से बेहद भावुक हो गईं। उन्होंने कहा: प्रशासन को जांच का पूरा अधिकार है, लेकिन शहीद की जयंती पर चल रहे रक्तदान शिविर के बीच बिना श्रद्धांजलि दिए निकल जाना कहीं न कहीं अपमान जैसा लगता है।” 25 साल की उम्र में देश के लिए कुर्बान हुए थे धर्मवीर शहीद धर्मवीर सिंह 1999 के कारगिल युद्ध में मात्र 25 साल की उम्र में देश के लिए शहीद हो गए थे। उनके परिवार में पत्नी, एक बेटा और एक बेटी हैं। उनकी शहादत के बाद सरकार द्वारा उनकी पत्नी को यह गैस एजेंसी दी गई थी। SDM के बयान उलझे, सच्चाई पर सवाल मामले में अधिकारियों के बयान भी एक-दूसरे से मेल नहीं खा रहे— झज्जर SDM रवि मीणा का कहना है कि वे रूटीन जांच के लिए गए थे और कुछ भी गलत नहीं मिला। वहीं बहादुरगढ़ SDM अभीनव सिवाच ने मौके पर जाने से ही इनकार कर दिया। जबकि झज्जर SDM का दावा है कि बहादुरगढ़ SDM उनके साथ मौजूद थे। सवाल बड़ा है—प्रोटोकॉल या संवेदनशीलता? यह घटना प्रशासनिक कार्यप्रणाली और सामाजिक संवेदनशीलता के बीच संतुलन पर बड़ा सवाल खड़ा करती है। क्या नियमों का पालन करते हुए मानवीय भावनाओं का सम्मान नहीं किया जा सकता था? क्या UPSC ट्रेनिंग में संवेदनशीलता नहीं सिखाई जाती? शहीद की जयंती पर बिना रुके निकलने पर उठे सवाल फिलहाल, यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग जवाब का इंतजार कर रहे हैं। UPSC ट्रेनिंग में क्या सिखाया जाता है? Union Public Service Commission के जरिए चुने गए IAS/IPS अधिकारियों को ट्रेनिंग के दौरान सिर्फ प्रशासनिक काम नहीं, बल्कि ये भी सिखाया जाता है— Ethics Integrity (नैतिकता और ईमानदारी) Public Sensitivity (जनभावनाओं की समझ) Situational Awareness (परिस्थिति के अनुसार व्यवहार) Leadership Empathy (नेतृत्व और सहानुभूति) यानी एक अधिकारी से उम्मीद होती है कि वह कानून के साथ-साथ मानवीय भावनाओं का भी ध्यान रखे। मौजूदा मामले में सवाल क्यों उठ रहे हैं? शहीद की जयंती जैसे भावनात्मक कार्यक्रम के दौरान— मौके पर रुककर श्रद्धांजलि देना आयोजन की अहमियत को समझना कुछ मिनट का सम्मान दिखाना ये ऐसे कदम हैं जो प्रशासन की छवि को मजबूत करते हैं। ऐसे में सीधे जांच में लग जाना लोगों को संवेदनहीनता लग सकता है, भले ही कार्रवाई “रूटीन” ही क्यों न हो।