खेल समाचार रूद्रपुर उत्तराखंड!

खेल समाचार रूद्रपुर उत्तराखंड!

May 3, 2026 - 22:41
 0
खेल समाचार रूद्रपुर उत्तराखंड!

खेल समाचार रूद्रपुर उत्तराखंड!

 *राष्ट्रीय स्तरीय अस्मिता वूमेन लीग का शानदार शुभारंभ*

 आज दिनांक 2 मई 2026 को

अस्मिता वूमेन लीग राष्ट्रीय प्रतियोगिता2025-26 का आयोजन शिवालिक बेलोड्रम रूद्रपुर उत्तराखंड में दो से तीन मई 2026 तक आयोजित किया जा रहा है,

आयोजन के पहले दिन आज प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन उत्तराखंड ओलंपिक संघ के महासचिव डीके सिंह एवं जिला खेल पदाधिकारी उधम सिंह नगर जानकी कार्की जी के संयुक्त कमरों कर कमल द्वारा फ्लैग ऑफ कर किया गया, इनके साथ आज इस मौके पर उत्तराखंड साइकलिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष विमल चौधरी महासचिव दिवेश पांडे सयुक्त सचिव विजय पाठक के अलावे साइकिलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के संयुक्त सचिव शैलेंद्र पाठक नीरज तंनवर एवं अन्य गन्य मान्य अतिथि उपस्थित रहे!

CFI एवं खेलो इंडिया के संयुक्त तत्वाधान में तथा उत्तराखंड साइकलिंग एसोसिएशन के द्वारा आयोजित इस पहले दिन की प्रतियोगिता में कुल चार वर्गों का फाइनल मुकाबला खेला गया जिसमें पूरे देश के विभिन्न जॉन से आए साइकिलिंग के खिलाड़ियों ने अपनी प्रदर्शन के बुलंदियों का परचम लहराया!

 विदित हॉकी पूरे देश के विभिन्न राज्य एवं जॉन से 249 महिला प्रतिभागी भाग ले रही हैं दो दिन तक चलने वाले इस प्रतियोगिता के सफल संचालन हेतु साइकिलिंग फेडरेशन के तरफ से तकनीकी अध्यक्ष के रूप में तमिलनाडु से इस गायत्री एवं दिल्ली से रेस डायरेक्टर विजय नारायण सिंह के साथ ही तकनीकी अधिकारी दर्जनों की संख्या में प्रतियोगिता को सफल करने में अपना योगदान दे रहे हैं! इस राष्ट्रीय स्तर के प्रतियोगिता में देश की महिला खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया और अपने-अपने वर्गों में पदक पर कब्जा जमाया जिनके रिजल्ट इस प्रकार रहे........