Diljit Dosanjh ने कैलगरी कॉन्सर्ट में खालिस्तानियों की कर दी 'बोलती बंद' देखें Viral Video

कनाडा के कैलगरी में एक कॉन्सर्ट के दौरान सिंगर दिलजीत दोसांझ ने मंच से ही खालिस्तान समर्थकों को कड़ा जवाब दिया। जब दिलजीत अपनी पारंपरिक पोशाक में परफॉर्म कर रहे थे और हजारों की भीड़ उनका उत्साह बढ़ा रही थी, तभी कुछ लोगों ने प्रतिबंधित आतंकी संगठनों से जुड़े झंडे लहराने शुरू कर दिए।दिलजीत ने बीच में रोका गानावीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही दिलजीत की नजर इन झंडों पर पड़ी, उन्होंने तुरंत गाना रोक दिया। माइक थामे हुए उन्होंने भीड़ की ओर इशारा किया और उन लोगों से साफ शब्दों में कहा कि वे यह हंगामा बंद करें और इसे कहीं और ले जाएं। दिलजीत के इस कड़े रुख के बाद वहां मौजूद अन्य लोगों ने तालियों से उनका समर्थन किया। Khalistanis were waving Khalistan flags in Diljit Dosanjh's concert in CanadaDiljit Dosanjh told security to throw these Khalistanis out ???? pic.twitter.com/6A8nkVri2U— Frontalforce ???????? (@FrontalForce) May 2, 2026 इसे भी पढ़ें: ‘पीछे से पहचानता हूं...’, Trailer Launch पर होस्ट की इस बात पर आगबबूला हुईं Sara Ali Khanकनाडाई खुफिया रिपोर्ट में बड़ा खुलासायह घटना ऐसे समय में हुई है जब 'कैनेडियन सिक्योरिटी इंटेलिजेंस सर्विस' ने अपनी 2025 की रिपोर्ट में खालिस्तानी खतरे को स्वीकार किया है। कनाडाई संसद में पेश इस रिपोर्ट में कहा गया है कि कनाडा में सक्रिय खालिस्तानी तत्व हिंसक और चरमपंथी एजेंडे को बढ़ावा दे रहे हैं। इसे भी पढ़ें: Hera Pheri के अधिकारों पर घमासान! Firoz Nadiadwala ने दर्ज कराया धोखाधड़ी का केस, जबरन वसूली का आरोपचंदे के पैसे का गलत इस्तेमालरिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि ये चरमपंथी समूह कनाडाई संस्थाओं का इस्तेमाल करते हैं और आम लोगों से चंदा इकट्ठा करते हैं। हैरानी की बात यह है कि चंदा देने वाले लोगों को इसकी भनक भी नहीं होती कि उनके पैसे का इस्तेमाल हिंसक गतिविधियों के लिए किया जा रहा है। पिछले कुछ समय से खालिस्तानी तत्वों के प्रति कनाडा के नरम रुख के कारण भारत और कनाडा के रिश्तों में काफी तनाव देखा गया है।

May 3, 2026 - 22:49
 0
Diljit Dosanjh ने कैलगरी कॉन्सर्ट में खालिस्तानियों की कर दी 'बोलती बंद' देखें Viral Video
कनाडा के कैलगरी में एक कॉन्सर्ट के दौरान सिंगर दिलजीत दोसांझ ने मंच से ही खालिस्तान समर्थकों को कड़ा जवाब दिया। जब दिलजीत अपनी पारंपरिक पोशाक में परफॉर्म कर रहे थे और हजारों की भीड़ उनका उत्साह बढ़ा रही थी, तभी कुछ लोगों ने प्रतिबंधित आतंकी संगठनों से जुड़े झंडे लहराने शुरू कर दिए।

दिलजीत ने बीच में रोका गाना

वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही दिलजीत की नजर इन झंडों पर पड़ी, उन्होंने तुरंत गाना रोक दिया। माइक थामे हुए उन्होंने भीड़ की ओर इशारा किया और उन लोगों से साफ शब्दों में कहा कि वे यह हंगामा बंद करें और इसे कहीं और ले जाएं। दिलजीत के इस कड़े रुख के बाद वहां मौजूद अन्य लोगों ने तालियों से उनका समर्थन किया।


इसे भी पढ़ें: ‘पीछे से पहचानता हूं...’, Trailer Launch पर होस्ट की इस बात पर आगबबूला हुईं Sara Ali Khan


कनाडाई खुफिया रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

यह घटना ऐसे समय में हुई है जब 'कैनेडियन सिक्योरिटी इंटेलिजेंस सर्विस' ने अपनी 2025 की रिपोर्ट में खालिस्तानी खतरे को स्वीकार किया है। कनाडाई संसद में पेश इस रिपोर्ट में कहा गया है कि कनाडा में सक्रिय खालिस्तानी तत्व हिंसक और चरमपंथी एजेंडे को बढ़ावा दे रहे हैं।
 

इसे भी पढ़ें: Hera Pheri के अधिकारों पर घमासान! Firoz Nadiadwala ने दर्ज कराया धोखाधड़ी का केस, जबरन वसूली का आरोप


चंदे के पैसे का गलत इस्तेमाल

रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि ये चरमपंथी समूह कनाडाई संस्थाओं का इस्तेमाल करते हैं और आम लोगों से चंदा इकट्ठा करते हैं। हैरानी की बात यह है कि चंदा देने वाले लोगों को इसकी भनक भी नहीं होती कि उनके पैसे का इस्तेमाल हिंसक गतिविधियों के लिए किया जा रहा है। पिछले कुछ समय से खालिस्तानी तत्वों के प्रति कनाडा के नरम रुख के कारण भारत और कनाडा के रिश्तों में काफी तनाव देखा गया है।