मुरादाबाद के आर्यभट्ट स्कूल में साइबर जागरूकता कार्यक्रम:छात्रों को ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने के दिए गए टिप्स

मुरादाबाद में साइबर अपराधों को रोकने और युवाओं को सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के बारे में जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को आर्यभट्ट इंटरनेशनल स्कूल में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस अधिकारियों ने छात्रों को साइबर सुरक्षा के जरूरी पहलुओं के बारे में बताया। उन्होंने सोशल मीडिया पर व्यक्तिगत जानकारी साझा न करने, मजबूत पासवर्ड बनाने और टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन का इस्तेमाल करने की सलाह दी। पुलिस ने कहा कि अगर साइबर अपराध का सामना करना पड़े तो तुरंत शिकायत दर्ज कराएं। छात्रों ने कार्यक्रम के दौरान सुरक्षित इंटरनेट इस्तेमाल करने का संकल्प लिया। एसएसपी सतपाल अंतिल ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य साइबर अपराधों को रोकना और युवाओं को ऑनलाइन सुरक्षित व्यवहार के प्रति जागरूक करना है। इस तरह के कार्यक्रमों से बच्चों में साइबर सुरक्षा के प्रति समझ बढ़ेगी।

Aug 31, 2025 - 12:49
 0