‘महापौर होश में आओ’ के नारों से गूंजा दबौली:ढोल-मंजीरे की गूंज में फंसी नगर निगम की लापरवाही, सीवर ओवरफ्लो से बेहाल इलाका
कानपुर में बदहाल सफाई व्यवस्था, सीवर भराव और जर्जर सड़कों को लेकर लोगों का सब्र टूट गया। दबौली वेस्ट वार्ड-72 में क्षेत्रीय समस्याओं के विरोध में सैकड़ों महिलाएं ढोलक और मंजीरा लेकर सड़कों पर उतर आईं। महिलाओं ने महापौर, विधायक और क्षेत्रीय पार्षद के खिलाफ अनोखा और जोरदार प्रदर्शन किया। ढोल-मंजीरे के साथ सड़क पर उतरीं महिलाएं प्रदर्शन के दौरान महिलाएं हाथों में स्लोगन लिखी लाल तख्तियां लिए नजर आईं। ढोल-मंजीरे की गूंज के बीच ‘महापौर होश में आओ’ जैसे नारे लगाए गए। काफी देर तक सड़क पर प्रदर्शन चलता रहा, जिससे इलाके में माहौल गरमाया रहा। सीवर, जलभराव और टूटी सड़कों से त्रस्त लोग इलाके के लोगों का कहना है कि वार्ड में कई सालों से सीवर ओवरफ्लो, जलभराव और खराब सड़कों की समस्या बनी हुई है। बारिश के समय हालात और भी बदतर हो जाते हैं। लोगों का आरोप है कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद सफाई व्यवस्था में कोई सुधार नहीं किया गया। जनप्रतिनिधियों पर अनदेखी का आरोप प्रदर्शन कर रही महिलाओं और स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि विधायक और पार्षद की अनदेखी के कारण क्षेत्रवासियों को नारकीय जीवन जीने को मजबूर होना पड़ रहा है। उनका कहना है कि कोई भी उनकी समस्याओं को सुनने वाला नहीं है। कांग्रेस नेता जेपी पाल की अगुवाई में प्रदर्शन यह प्रदर्शन कांग्रेस नेता एवं पूर्व पार्षद जेपी पाल की अगुवाई में किया गया। जेपी पाल ने कहा कि अगर जल्द ही समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो क्षेत्रीय जनता के साथ मिलकर नगर निगम का घेराव किया जाएगा और जनता की आवाज को और बुलंद किया जाएगा। महिलाओं का दर्द छलका प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने कहा कि वर्तमान पार्षद न तो जनता की बात सुनते हैं और न ही फोन उठाते हैं। मजबूर होकर उन्हें सड़क पर उतरकर विरोध करना पड़ रहा है। महिलाओं ने चेतावनी दी कि यदि सफाई, सीवर और सड़क की समस्याएं जल्द दूर नहीं हुईं तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।