गोरखपुर SSP राज करन नय्यर DIG पद पर पदोन्नत:पिपिंग सेरेमनी में ADG ने लगाई रैंक, नई जिम्मेदारी संभालने की दी शुभकामनाएं

गोरखपुर में पुलिस प्रशासन से जुड़ा एक अहम कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहां अपर पुलिस महानिदेशक, गोरखपुर जोन द्वारा पिपिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया। इस दौरान जनपद गोरखपुर के SSP राज करन नय्यर को DIG पद पर पदोन्नति दी गई। ADG गोरखपुर जोन मुथा अशोक जैन ने उनके कंधों पर रैंक लगाकर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। पिपिंग सेरेमनी के दौरान अपर पुलिस महानिदेशक ने कहा कि यह पदोन्नति अधिकारी की लगातार बेहतर सेवा, अनुशासित कार्यप्रणाली और जिम्मेदार पुलिसिंग का परिणाम है। जनपद स्तर पर कानून-व्यवस्था को मजबूत करने, अपराध नियंत्रण और प्रशासनिक समन्वय में उनके कार्यों को सराहा गया। नई जिम्मेदारी में कानून-व्यवस्था पर रहेगा फोकस ADG मुथा अशोक जैन ने उम्मीद जताई कि DIG पद पर पदस्थापित होने के बाद अधिकारी अपने अनुभव का उपयोग करते हुए कानून-व्यवस्था, जनसुरक्षा और पुलिसिंग सिस्टम को और प्रभावी बनाएंगे। उन्होंने कहा कि पद के साथ जिम्मेदारी भी बढ़ती है और जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना प्राथमिकता होगी। गरिमामय माहौल में संपन्न हुई पिपिंग सेरेमनी कार्यक्रम में पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने पदोन्नत अधिकारी को बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल की कामना की। पिपिंग सेरेमनी अनुशासित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।

Jan 2, 2026 - 11:48
 0