मौसम का यू-टर्न: पश्चिमी विक्षोभ से बारिश, बर्फबारी और घने कोहरे की चेतावनी
Weather Update : पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से देश के मौसम में फिर बदलाव होने वाला है। मौसम विभाग ने 9 से 11 फरवरी के बीच जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और ...
Weather Update : पश्चिमी विक्षोभ के असर से देश में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों में बारिश और बर्फबारी को लेकर अलर्ट जारी किया है। इस वजह से एक बार फिर ठंड का प्रकोप दिखाई देगा।
मौसम विभाग के अनुसार, 9 से 11 फरवरी के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में छिटपुट से व्यापक वर्षा/बर्फबारी की संभावना है। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के कई इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। आज उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट है, जो 10 और 11 फरवरी को भी जारी रह सकता है।
उत्तराखंड में घने कोहरे के साथ ही कुछ स्थानों पर पाला पड़ने का अलर्ट जारी किया गया है। हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान, उत्तरी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में ठंड बढ़ने की संभावना जताई गई है। राजस्थान में कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है।IMD Weather Warning !
Under the influence of a Western Disturbance, isolated to scattered rainfall/snowfall likely over Western Himalayan region during 9th - 11th February.
Stay alert and follow official advisories.#IMDWeatherWarning #WesternDisturbance #HimalayanWeather… pic.twitter.com/UlUs0JMsgR — India Meteorological Department (@Indiametdept) February 7, 2026
राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाकों में स्मॉग की परत छाई हुई है। यहां आज न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
IMD ने पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार में घने कोहरे की चेतावनी दी है। इस वजह से विजिबिलिटी कम रहने का अनुमान है। यूपी के बरेली और गोरखपुर शहर में तो दृश्यता घटकर शून्य तक पहुंच सकती है। कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी की भी संभावना है।
मध्यप्रदेश में क्या है मौसम का हाल
कटनी, शहडोल समेत मध्य प्रदेश के कई इलाकों में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। ग्वालियर-चंबल अंचल में कोहरे का असर दिखाई दिया। कई जिलों में दृश्यता 2 से 4 किमी तक सीमित रही। 10 और 11 फरवरी को हल्का से मध्यम कोहरा रहने की संभावना है। राज्य में 12 फरवरी से पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखाई देगा। राज्य में अगले 5 दिन बारिश या ओले की संभावना नहीं है।
Edited by : Nrapendra Gupta



