मधुबनी में नार्को समन्वय समिति की बैठक:डीएम ने कहा- सूखे नशे के खिलाफ छापेमारी अभियान चले, फोटो-वीडियो भी बनाए

धुबनी जिलाधिकारी आनंद शर्मा की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने मादक पदार्थ से संबंधित मामलों में अभियोजन पक्ष के गवाह के रूप में चौकीदार, राजस्व कर्मचारी और पंचायत सचिव को नामित करने का निर्देश दिया। मादक पदार्थ पहचान किट और सघन छापेमारी पर चर्चा बैठक में मौके पर ही मादक पदार्थ की पहचान के लिए पहचान किट उपलब्ध कराने पर चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को विशेष रूप से सीमावर्ती क्षेत्रों (वाइब्रेंट विलेज) में सूखे नशे के खिलाफ सघन छापेमारी अभियान चलाने और कार्रवाई का वीडियो एवं फोटो स्पष्ट रूप से तैयार करने का निर्देश दिया। जागरूकता और निगरानी व्यवस्था को मजबूत बनाने के निर्देश आनंद शर्मा ने नशीली दवाओं के दुष्प्रभावों को लेकर लगातार जागरूकता अभियान चलाने और इस कारोबार से जुड़े लोगों की नियमित निगरानी करने का आदेश दिया। उन्होंने औषधि निरीक्षकों को दवा दुकानों, सिनेमा हॉल, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन के आसपास विशेष निगरानी रखने के निर्देश भी दिए।

Mar 23, 2026 - 21:48
 0