बायोफ्यूल सेंटर पर खड़े टैंकर में लगी आग:सुपौल में गैस बनने के कारण आग की आशंका, जान बचाने भागे लोग

सुपौल जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बैरिया पलार स्थित मेसर्स बाबू साहब बायो फ्यूल सेंटर पर गुरुवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब परिसर में खड़े एक फ्यूल टैंकर में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने की घटना इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टैंकर से अचानक धुआं उठता देखा गया, जिसके बाद देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की ऊंची-ऊंची लपटें दूर से ही दिखाई दे रही थीं। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग को तत्काल जानकारी दी गई, जिसके बाद तीन फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया। काफी मशक्कत और सूझबूझ के साथ आग पर काबू पाया दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत और सूझबूझ के साथ आग पर काबू पाया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि टैंकर में डीजल भरा हुआ था और संभवतः गैस बनने के कारण आग लगी, हालांकि आग लगने के वास्तविक कारणों की अब तक पुष्टि नहीं हो सकी है। पेट्रोल पंप परिसर के आसपास भारी संख्या में लोगों की भीड़ घटना की खबर फैलते ही पेट्रोल पंप परिसर के आसपास भारी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिससे स्थिति को नियंत्रित करने में पुलिस को भी काफी प्रयास करना पड़ा। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। किशनपुर थानाध्यक्ष ज्ञान रंजन कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल टीम मौके पर पहुंच गई थी। फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Apr 9, 2026 - 18:21
 0