बलिदान दिवस पर सरवती देवी मेमोरियल ट्रस्ट के तत्वावधान में सरदार भगतसिंह, सुखदेव और राजगुरु को श्रद्धा सुमन अर्पित की गई
बलिदान दिवस पर सरवती देवी मेमोरियल ट्रस्ट के तत्वावधान में सरदार भगतसिंह, सुखदेव और राजगुरु को श्रद्धा सुमन अर्पित की गई

बलिदान दिवस पर सरवती देवी मेमोरियल ट्रस्ट के तत्वावधान में सरदार भगतसिंह, सुखदेव और राजगुरु को श्रद्धा सुमन अर्पित की गई
उत्तराखण्ड, हल्द्वानी
बलिदान दिवस पर सरवती देवी मेमोरियल ट्रस्ट के तत्वावधान में सरदार भगतसिंह, सुखदेव और राजगुरु को श्रद्धा सुमन अर्पित कर हृदय से की श्रद्धांजलि अर्पित।माँ भारती के प्रति अगाध प्रेम के साथ अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले ,सर्वोच्च बलिदान देने वाले अमर बलिदानी भगत सिंह, सुखदेव ,राजगुरु को बलिदान दिवस पर संस्था की तरफ से शत् शत् नमन एवं श्रद्धांजलि। डॉ रेनूशरण ने विस्तार से जानकारी दी और कहा कि अमर बलिदानी भगत सिंह ,सुखदेव ,राजगुरु महान क्रांतिकारियों ने अपने जीवन से यह सिद्ध किया है कि राष्ट्रप्रेम से बड़ा कोई कर्त्तव्य नहीं होता है और अपने शौर्य एवं ओजस्वी विचारों से युवाओं में भारत के प्रति भक्ति का संचार कर राष्ट्रव्यापी स्वाधीनता आंदोलन की अलख जगाने वाले भगत सिंह सुखदेव राजगुरु का बलिदान युगों युगों तक भारतवासियों को राष्ट्रहित सर्वोपरि की प्रेरणा हमेशा देता रहेगा
इनके अद्वितीय साहस और पराक्रम के बिना भारतीय इतिहास की गौरवगाथा की कल्पना करना असम्भव है उनका अद्भुत शौर्य हमारे स्वर्णिम इतिहास की एक मुकुटमणि है मातृभूमि की रक्षा और स्वाभिमान के लिए इनके परिश्रम की पराकाष्ठा हो अमर बलिदानी भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु का सम्पूर्ण जीवन हम सभी भारतीयों को अदम्य साहस उत्कृष्ट रण कौशल के सुपथ पर चलने एवं भारत देश की रक्षा सेवा करने के लिए हमेशा प्रेरित करता है
मातृभूमि भारत के लिए सदैव सेवार्थ प्रस्तुत करने वाले हमारे स्वाभिमान के प्रतीक अमर बलिदानी भगत सिंह सुखदेव राजगुरु के अदम्य साहस उत्कृष्ट रण कौशल से संपूर्ण विश्व शौर्यगान से गुंजित है सम विषम परिस्थितियों में माँ भारती की रक्षा के लिए बलिदान देने वाले अमर बलिदानियों को शत् शत् नमन करते हुए ,हृदयतल से कृतज्ञता व्यक्त करती हूं।अमर बलिदानी भगत सिंह सुखदेव राजगुरु का दृढ़ संकल्प संघर्ष त्याग तपस्या एवं सर्वोच्च बलिदान हम सभी को देश धर्म की रक्षा के लिए सदैव नई ऊर्जा प्रदान करता रहेगा।आइए हम सभी भारतवासी वैदिक सत्य सनातन धर्म को आत्मसात कर रामराज्य की संकल्पना के साथ शांति प्रेम बंधुत्व की भावना रखते हुए बलिदान दिवस के अवसर पर भारत माता भारतीय राष्ट्रीय ध्वज के मान सम्मान के प्रति त्याग समर्पण भाव के साथ कर्तव्य पथ पर सतत् डटे रहने के लिए संकल्पित होकर यह संकल्प लें की हम सभी भारतीय एकता के एक सूत्र में बंधकर भारत देश को विश्वगुरु बनाने के लिए हम आस्था, निष्ठा, दृढ़ संकल्प ,शक्ति के साथ हमेशा धर्महित, समाजहित ,भारतहित में कार्य करते रहेंगे और संपूर्ण विश्व को भारतीय रंग में रंग कर सब कुछ भारत मय करेंगे जिससे विजयी विश्व तिरंगा प्यारा संपूर्ण ब्रह्मांड में बड़ी शान के साथ हमेशा लहराता रहे।वैदिक सत्य सनातन धर्म ही भारत का राष्ट्रीय धर्म है। भारत माता की जय,जय हिन्द, वन्दे मातरम् भारत माता की जय.................
डॉ रेनूशरण।