पूर्व सांसद बोले, राहुल-तेजस्वी चोर-चोर मौसेरे भाई:एक भ्रष्टाचार का रिटेलर है दूसरा करप्शन का होलसेलर, परिवार के सभी लोग भ्रष्टाचार में संलिप्त
औरंगाबाद के पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह ने महागठबंधन के 'वोटर अधिकार यात्रा' के बाद कहा कि महागठबंधन के लोग भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। लोगों को झूठ सच बोलकर बरगलाया जा रहा है। राहुल और तेजस्वी पर निशाना साधते हुए कहा कि दोनों चोर-चोर मौसेरे भाई हैं। एक भ्रष्टाचार का रिटेलर है तो दूसरा करप्शन का होलसेलर। उनके परिवार के सभी लोग भ्रष्टाचार में संलिप्त हैं। दोनों परिवार के सभी सदस्यों के विरुद्ध भ्रष्टाचार और घोटाला के आरोप में केस दर्ज है। सत्ता पर काबिज होने के लिए लोगों के बीच भ्रम फैलाने की कोशिश की जा रही है। SIR के नाम पर इंडिया एलाइंस के लोगो हाय तौबा मचा रहे हैं, लेकिन आपत्ति देने का जो सही तरीका है, वह फॉलो नहीं किया जा रहा है। अभी तक बिहार में किसी भी पॉलिटिकल पार्टी ने मतदाता पुनरीक्षण के संबंध में कोई आपत्ति नहीं दी है। चुनाव आयोग के सामने जो भी आपत्ति है वो खुद मतदाताओं ने दिया है। इससे साबित होता है कि यह एजेंडा बिल्कुल पॉलिटिकल है और चुनावी लाभ के लिए किया जा रहा है। जनता को बरगलाने और भ्रमित करने का प्रयास किया जा रहा है। महागठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट में कहा है कि बिहार के लोगों के पास पेपर नहीं है। उनके पास सर्टिफिकेट नहीं होता है। सुप्रीम कोर्ट ने इन्हें नसीहत देते हुए यह भी कहा कि आईएएस-आईपीएस की परीक्षा में बिहार के सबसे अधिक अभ्यर्थी शामिल होते हैं और सफलता भी प्राप्त करते हैं। इसलिए बिहार जैसे प्रदेश को इतना कम आंकना गलत है। आयोग एक-एक असली मतदाता के साथ खड़ा पूर्व सांसद ने कहा कि अगर वोटों की चोरी हो रही है तो कई राज्यों में उनकी सरकार कैसे है। अगर वोट की चोरी होती तो औरंगाबाद में छह की छह विधानसभा सीटों पर महागठबंधन के उम्मीदवारों की जीत कैसे हुई। चुनाव आयोग ने कहा है कि आयोग एक-एक असली मतदाता के साथ खड़ा है। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है, लेकिन अब ये लोग लोकतंत्र को नुकसान पहुंचा रहे हैं। चुनाव आयोग तो बहाना है इनका असली टारगेट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी है। गरीब का प्रधानमंत्री बनना कांग्रेस को रास नहीं आ रहा है। माले के लोग जिनको बंदूक की क्रांति पर विश्वास है, वे इंडिया गठबंधन का पार्टनर है। राहुल गांधी के रात्रि विश्राम के लिए फाइव स्टार होटल जैसी व्यवस्था राहुल जी को औरंगाबाद में कोई जगह रुकने के लिए उपयुक्त नहीं लगा। वे फाइव स्टार टेंट लेकर चलते है। उनका टेंट जाकर देख लीजिए फाइव स्टार वाली व्यवस्था है। चले है गरीबों की लड़ाई लड़ने। राहुल गांधी सोने का चमच लेकर पैदा हुए है, उन्हें क्या पता है गरीबी क्या होती है। पूर्व सांसद ने कहा की यात्रा के दौरान महा गठबंधन के नेताओं ने महापुरुषों का अपमान किया है। औरंगाबाद में सड़क किनारे ही कई नेताओं की प्रतिमा लगी है,. लेकिन महागठबंधन के नेता किसी भी महापुरुष के प्रतिमा के पास तक नहीं गए।