पानी भरे गड्‌ढे में डूबने से बुजुर्ग की मौत:हाथ-पैर धोने के दौरान बिगड़ा बैलेंस, मजदूरी के लिए पंजाब गए बेटों के आने का इंतजार

नालंदा में पानी भरे गड्‌ढे में डूबने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। घर से शौच के लिए निकला था। मृतक की पहचान भूषण प्रसाद(62) के तौर पर हुई है। घटना एकंगरसराय थाना क्षेत्र के बड़की धावा गांव की है। मृतक के भाई सुनील कुमार ने बताया कि भूषण प्रसाद की तबीयत खराब चल रही थी, जिससे वे काफी कमजोर हो गए थे। शनिवार को उन्हें बार-बार शौच हो रहा था। इसी दौरान वे गांव के पास स्थित खंधे में शौच के लिए गए थे। हाथ-पैर धोने के दौरान अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वे सिर के बल पानी में गिर गए। कमजोरी की वजह से उठ नहीं पाए। जिससे उनकी जान चली गई। महिला ने मचाया शोर, तब तक जा चुकी थी जान हादसे के समय गांव की ही एक महिला उधर अपनी बकरी चराने गई हुई थी। उसने भूषण प्रसाद को पानी में गिरे हुए देखा तो शोर मचाकर गांव वालों को बुलाया। आवाज सुनकर परिजन और ग्रामीण भागते हुए वहां पहुंचे और उन्हें पानी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। परिजन शव को उठाकर घर ले आए। 2 बेटे पंजाब में करते हैं मजदूरी, तीनों बेटियों की हो चुकी है शादी मृतक अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं, हालांकि हादसे के वक्त घर पर ज्यादा लोग नहीं थे। ग्रामीणों ने बताया कि भूषण प्रसाद के दो पुत्र हैं, जो पंजाब के लुधियाना में किसी कंपनी में मजदूरी करते हैं। उनकी तीन पुत्रियां भी हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। पिता की मौत की खबर मिलते ही बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। आवेदन के आधार पर की जाएगी कार्रवाई सूचना मिलते ही एकंगरसराय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की। एकंगरसराय थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया है। परिजनों की ओर से फिलहाल लिखित आवेदन नहीं मिला है, आवेदन मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Sep 20, 2026 - 10:52
 0