अररिया में सिपाही भर्ती परीक्षा की तैयारी पूरी:28 जून को 19 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा में होगा एग्जाम
केंद्रीय चयन पर्षद द्वारा आयोजित सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा के लिए अररिया जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। यह परीक्षा 28 जून को जिले के 19 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आयोजित की जाएगी। इसका उद्देश्य शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और कदाचारमुक्त संचालन सुनिश्चित करना है। जिलाधिकारी विनोद दूहन और पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार ने संयुक्त आदेश जारी कर दंडाधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की है। अपर समाहर्ता नवनील कुमार को परीक्षा समन्वयक नियुक्त किया गया है, जिन पर परीक्षा के सुचारु संचालन की समग्र जिम्मेदारी है। आवश्यक लेखन सामग्री पर्षद द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी परीक्षा रविवार, 28 जून को एकल पाली में दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक निर्धारित है। अभ्यर्थियों को पूर्वाह्न 10 बजे तक परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करना अनिवार्य होगा। प्रवेश की अनुमति सघन तलाशी के बाद 10 बजे से 11 बजे पूर्वाह्न तक दी जाएगी। जिला प्रशासन ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वैध प्रवेश पत्र और फोटो पहचान-पत्र के बिना किसी भी परीक्षार्थी को केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा। मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस या किसी भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण के साथ परीक्षा कक्ष में प्रवेश वर्जित है। आवश्यक लेखन सामग्री पर्षद द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी। अभ्यर्थी को केंद्र से बाहर जाने की अनुमति नहीं होगी परीक्षा समाप्त होने से पहले किसी भी अभ्यर्थी को केंद्र से बाहर जाने की अनुमति नहीं होगी। गोपनीय सामग्री के सुरक्षित रख-रखाव और वितरण के लिए भी दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। जिला शिक्षा पदाधिकारी को सभी केंद्रों पर पेयजल, बिजली, शौचालय, बेंच-डेस्क, जेनरेटर, वीडियोग्राफी और सुगम प्रवेश जैसी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।