बिहार विधान परिषद चुनाव: जनसुराज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई:आज 8 MLC सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान; संभावित प्रत्याशियों के नामों पर सस्पेंस बरकरार

बिहार विधान परिषद की आठ सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी लगातार तेज होती जा रही है। प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी आज अपने उम्मीदवारों के नामों का आधिकारिक ऐलान करेगी। पार्टी की ओर से सुबह प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई गई है, जिसमें चार स्नातक और चार शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी। जन सुराज पहले ही सभी आठ सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुकी है। उम्मीदवारों के नामों को लेकर पार्टी के भीतर पिछले कई दिनों से मंथन चल रहा है। पार्टी सूत्रों के हवाले से कई नाम चर्चा में हैं। हालांकि, अंतिम तस्वीर आधिकारिक घोषणा के बाद ही साफ होगी। चार स्नातक सीटों पर इन चेहरों की चर्चा जन सुराज की ओर से जिन चार स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में उम्मीदवार उतारे जाने हैं, उनमें पटना, तिरहुत, दरभंगा और कोसी शामिल हैं। इन सभी क्षेत्रों में पार्टी ने संगठन को सक्रिय करने के साथ संभावित उम्मीदवारों के नामों पर भी चर्चा की है। पटना स्नातक सीट: डॉ. अनुज सिंह का नाम चर्चा में पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से डॉ. अनुज सिंह का नाम प्रमुखता से चर्चा में है। इस सीट पर मुकाबला पहले से ही राजनीतिक रूप से अहम माना जा रहा है। वर्तमान में यहां जदयू के नीरज कुमार लगातार तीन बार जीत दर्ज कर चुके हैं। तिरहुत स्नातक: संजय झा और बंशीधर ब्रजवासी के नाम चर्चा में तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र को लेकर भी जन सुराज की रणनीति पर नजर है। यहां संजय झा और बंशीधर ब्रजवासी के नामों को लेकर चर्चा सामने आई है। बंशीधर ब्रजवासी इस क्षेत्र से पहले निर्दलीय तौर पर चुनाव जीत चुके हैं। 2024 के उपचुनाव में उन्होंने जीत दर्ज की थी। दरभंगा स्नातक: सुरेश प्रसाद राय के नाम पर चर्चा दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए सुरेश प्रसाद राय का नाम संभावित उम्मीदवारों में बताया जा रहा है। मिथिलांचल के इस निर्वाचन क्षेत्र में दरभंगा के साथ मधुबनी, समस्तीपुर और बेगूसराय जिले शामिल हैं। जन सुराज ने इस क्षेत्र में संगठनात्मक गतिविधियां बढ़ाई हैं और उम्मीदवार के चयन को लेकर स्थानीय स्तर पर लगातार मंथन कर रही है। कोसी स्नातक: रजनीश रंजन पर नजर कोसी स्नातक सीट से रजनीश रंजन के नाम की चर्चा है। यह निर्वाचन क्षेत्र भौगोलिक रूप से काफी बड़ा है और इसमें 14 जिले शामिल हैं। इनमें सहरसा, मधेपुरा, सुपौल, पूर्णिया, अररिया, किशनगंज, कटिहार, खगड़िया, मुंगेर, जमुई, लखीसराय, शेखपुरा, भागलपुर और बांका शामिल हैं। शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में भी कई नामों पर सस्पेंस चार शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों, जिनमें पटना, सारण, तिरहुत और दरभंगा सामिल हैं, इन सीटों में भी जन सुराज उम्मीदवार उतारने जा रही है। इनमें कुछ नामों को लेकर चर्चा तेज है, जबकि कुछ सीटों पर अंतिम नाम को लेकर अभी सस्पेंस बना हुआ है। पटना शिक्षक सीट: डॉ. दिव्या ज्योति की दावेदारी पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से डॉ. दिव्या ज्योति का नाम सबसे ज्यादा चर्चा में है। वहीं सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से अफाक अहमद के नाम की चर्चा है। वे वर्तमान में इस क्षेत्र से निर्दलीय विधान पार्षद हैं। तिरहुत शिक्षक: नाम पर सस्पेंस बरकरार तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में जन सुराज के उम्मीदवार को लेकर अभी पूरी तरह तस्वीर साफ नहीं है। पार्टी के स्तर पर कई नामों पर विचार की बात सामने आई है। वही दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए भी जनसुरज लगातार मंथन कर रही है। सभी आठ सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला जन सुराज ने शुरुआत से ही स्पष्ट कर दिया है कि वह विधान परिषद की सभी आठ सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी। चार स्नातक और चार शिक्षक सीटों पर चुनाव लड़ने के फैसले को पार्टी के संगठन विस्तार की रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है। इन निर्वाचन क्षेत्रों में सामान्य विधानसभा चुनाव की तुलना में मतदाता समूह अलग होता है। इसलिए उम्मीदवार की व्यक्तिगत पहचान, शिक्षक और स्नातक मतदाताओं के बीच पकड़ तथा स्थानीय संगठन की भूमिका महत्वपूर्ण हो जाती है। 30 जिलों के मतदाता करेंगे आठ एमएलसी का चुनाव इन आठ विधान परिषद सीटों का चुनाव सामान्य विधानसभा चुनाव से अलग है। चार स्नातक और चार शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में फैले करीब 30 जिलों के मतदाता अपने प्रतिनिधियों का चुनाव करेंगे। वर्तमान विधान पार्षदों का कार्यकाल नवंबर 2026 में समाप्त होना है और चुनाव कार्यक्रम की आधिकारिक घोषणा का इंतजार है।

Sep 20, 2026 - 10:52
 0