नूंह में पुलिस ने 2 युवकों को पकड़ा:सादी वर्दी में आए; बोलेरो से स्विफ्ट को टक्कर मारी, सड़क पर बिखरीं गोलियां

नूंह जिले के बिछोर गांव में पलवल पुलिस की एक टीम ने कथित तौर पर दिनदहाड़े दो युवकों को 'फिल्मी' अंदाज़ में घेरकर उठा लिया। इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद इलाके में दहशत और पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गांव का एक युवक अपने साथी के साथ स्विफ्ट कार में घर लौट रहा था। तभी पीछे से आई एक बोलेरो गाड़ी ने उनकी कार के आगे कट मारा। इससे पहले कि युवक कुछ समझ पाते, बोलेरो से उतरे चार हथियारबंद लोग उनकी ओर लपके। बताया जा रहा है कि ये सभी सादी वर्दी में आए पलवल पुलिस के कर्मचारी थे। बोलेरो ने कार को टक्कर मारी युवकों ने घबराकर गाड़ी आगे बढ़ाने की कोशिश की, लेकिन बोलेरो ने स्विफ्ट को कई बार टक्कर मारकर रोक दिया। करीब 10 मिनट तक सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। आखिरकार लाठी से कार के शीशे तोड़े गए और दोनों युवकों को जबरन बाहर निकाल लिया गया। इस दौरान ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। बंदूक की गोलियां सड़क पर बिखरीं घटना का एक चौंकाने वाला पहलू तब सामने आया जब पीछा करने के दौरान पुलिस की बंदूक की गोलियां सड़क पर बिखर गईं। वायरल वीडियो में एक व्यक्ति को ये गोलियां उठाते हुए देखा जा सकता है, जिससे सुरक्षा व्यवस्था और कार्रवाई की गंभीरता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस ने जानकारी देने से इनकार किया ग्रामीणों के हस्तक्षेप के बाद पुलिस एक युवक को मौके पर छोड़कर दूसरे को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई। बिछोर थाना प्रभारी ने मामले की जानकारी से इनकार किया है। वहीं, एवीटी स्टाफ से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि एक युवक को पूछताछ के लिए लाया गया है और यदि कुछ नहीं मिला तो उसे छोड़ दिया जाएगा। फिलहाल, इस घटना पर लोग सवाल उठा रहे हैं।

Mar 2, 2026 - 15:59
 0