डेढ़ साल बाद फ्रांस में मिलेंगे पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप, जून में 2 दोस्तों की मुलाकात पर दुनिया की नजरें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जून में फ्रांस में होने वाले जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान मुलाकात कर सकते हैं। अगर यह मुलाकात होती है तो करीब डेढ़ साल बाद मोदी और ट्रंप आमने-सामने बैठकर वैश्विक और द्विपक्षीय मुद्दों पर ...

May 20, 2026 - 12:33
 0
डेढ़ साल बाद फ्रांस में मिलेंगे पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप, जून में 2 दोस्तों की मुलाकात पर दुनिया की नजरें

trump modi to meet in france in june अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जून में फ्रांस में होने वाले जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान मुलाकात कर सकते हैं। अगर यह मुलाकात होती है तो करीब डेढ़ साल बाद मोदी और ट्रंप आमने-सामने बैठकर वैश्विक और द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा करेंगे। ALSO READ: Modi Meloni Selfie : 'वेलकम टू रोम माय फ्रेंड', जॉजिया मेलोनी ने इस अंदाज में किया पीएम मोदी का स्वागत

 

फ्रांस के एवियन-लेस-बैंस में 15 से 17 जून के बीच जी7 समिट आयोजित होने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। वहीं राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी जी7 नेताओं की बैठक में शामिल होंगे। ऐसे में सभी की नजरें मोदी और ट्रंप की मुलाकात पर टिक गई हैं।

 

जी 7 देशों में कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, इंग्लैंड और अमेरिका शामिल है। भारत इस संगठन का सदस्य नहीं है। 2026 में समिट की मेजबानी कर रहे फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने फरवरी में भारत दौरे के समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस सम्मेलन में आने का न्योता दिया था। 

 

ट्रंप का समिट में आना तय है। कहा जा रहा है कि ट्रंप जी7 बैठक में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, वैश्विक व्यापार, अपराध नियंत्रण और चीन पर निर्भरता कम करने जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाना चाहते हैं। उनका कहना है कि अमेरिकी तकनीक आधारित एआई टूल्स को दुनिया भर में बढ़ावा दिया जाए और क्रिटिकल मिनरल सप्लाई चेन में चीन की पकड़ कमजोर की जाए। 

 

इस बीच फ्रांस के यूरोप और विदेश मामलों के मंत्री, जीन-नोएल बैरोट ने G7 विदेश मंत्रियों की बैठक के दौरान अपने भारतीय समकक्ष, विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर के साथ बातचीत की। दोनों मंत्रियों ने प्रधानमंत्री मोदी द्वारा एवियन शिखर सम्मेलन में अपनी भागीदारी की पुष्टि का स्वागत किया। साथ ही, वैश्विक अर्थव्यवस्था और अंतरराष्ट्रीय साझेदारी में भारत के योगदान की सराहना की।

 

कैसी है ट्रंप और मोदी की दोस्ती?

गौरतलब है कि राष्‍ट्रपति ट्रंप अकसर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपनी दोस्ती याद दिलाते हैं। पीएम मोदी भी कह चुके हैं कि राष्ट्रपति ट्रंप की भावनाओं और हमारे संबंधों के सकारात्मक आकलन की मैं गहराई से सराहना करता हूं और पूरी तरह से उनका समर्थन करता हूं। भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने भी दावा किया था कि अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच सच्ची दोस्ती है।

edited by : Nrapendra Gupta