ट्विशा शर्मा का हुआ अंतिम संस्कार, भाई ने दी मुखाग्नि, मां ने हाथ जोड़कर दी विदाई
Twisha Sharma : एक्ट्रेस व मॉडल ट्विशा शर्मा का आखिरकार मौत के 12 दिन बाद भोपाल के भदभदा घाट मुक्तिधाम पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। एम्स भोपाल के पीएम हाउस के बाहर ही ट्विशा की भाभी ने हिन्दू परंपरा के अनुसार ट्विशा को लाल जोड़ा पहनाया। ट्विशा को ...
Twisha Sharma : एक्ट्रेस व मॉडल ट्विशा शर्मा का आखिरकार मौत के 12 दिन बाद भोपाल के भदभदा घाट मुक्तिधाम पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। एम्स भोपाल के पीएम हाउस के बाहर ही ट्विशा की भाभी ने हिन्दू परंपरा के अनुसार ट्विशा को लाल जोड़ा पहनाया। ट्विशा को उसके भाई हर्षित ने अंतिम संस्कार की रस्मों को निभाया। भारी गमगीन माहौल में आंसुओं से भाई ने ट्विशा को मुखाग्नि देकर अंतिम विदाई दी। अंतिम संस्कार की रस्मों के दौरान बेसुध नजर आई मां ने भी अपनी लाडली को हाथ जोड़कर विदा किया।
एक्ट्रेस व मॉडल ट्विशा शर्मा का आखिरकार मौत के 12 दिन बाद भोपाल के भदभदा घाट मुक्तिधाम पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। एम्स भोपाल के पीएम हाउस के बाहर ही ट्विशा की भाभी ने हिन्दू परंपरा के अनुसार ट्विशा को लाल जोड़ा पहनाया। ट्विशा को उसके भाई हर्षित ने अंतिम संस्कार की रस्मों को निभाया।
ALSO READ: ट्विशा शर्मा केस की Supreme Court करेगा सुनवाई, AIIMS की टीम पहुंची भोपाल, दोबारा होगा पोस्टमार्टम
भारी गमगीन माहौल में आंसुओं से भाई ने ट्विशा को मुखाग्नि देकर अंतिम विदाई दी। अंतिम संस्कार की रस्मों के दौरान बेसुध नजर आई मां ने भी अपनी लाडली को हाथ जोड़कर विदा किया। अंतिम संस्कार के दौरान परिवार के सदस्य, करीबी रिश्तेदार और परिचित मौजूद रहे।
वहीं सोशल मीडिया पर भी लोग ट्विशा शर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। दोपहर में दिल्ली एम्स से आई एक्सपर्ट डॉक्टर्स टीम ने शव का सेकंड पीएम किया था। ट्विशा शर्मा की मौत मामले में सुप्रीम कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लिया है और सोमवार को कोर्ट में सुनवाई भी होनी है।
ALSO READ: ट्विशा का पति समर्थ सिंह 7 दिन की पुलिस रिमांड पर, मीडिया के सवालों से भागा, भाई हर्षित ने की केस के CBI के टेकओवर की मांग
इस मामले पर पीड़िता के चाचा लोकेश शर्मा कहते हैं, एक आम आदमी बस भरोसा कर सकता है क्योंकि सुप्रीम कोर्ट ने खुद संज्ञान लिया है। हमें उम्मीद है कि हमें न्याय मिलेगा। फॉरेंसिक टीम ट्विशा के ससुराल व पति समर्थ के घर सबूत जुटाने पहुंची थी। सर्वोच्च अदालत ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए इस पर स्वत: संज्ञान लिया है।
अब भारत के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ सोमवार को इस मामले पर सुनवाई करेगी। ट्विशा के पति समर्थ सिंह ने जबलपुर के कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया है। वहीं गिरिबाला सिंह की अग्रिम जमानत रद्द करने को लेकर राज्य सरकार की तरफ से याचिका लगाई गई। इसमें गिरिबाला सिंह को नोटिस जारी किया गया है।
ALSO READ: ट्विशा शर्मा के फांसी लगाने के दावे के बीच हैंगिग स्पॉट की तस्वीरें आई सामने, थाने में CCTV निगरानी में पति समर्थ, कोर्ट में पेश करेगी पुलिस
ट्विशा शर्मा मौत मामले में आरोपी पति समर्थ सिंह को भोपाल कोर्ट ने 7 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। शनिवार को कटारा हिल्स थाना पुलिस ने आरोपी समर्थ सिंह को कोर्ट में पेश किया और सात दिन की रिमांड मांगी, जिसे कोर्ट ने मंजूरी कर लिया। कटारा पुलिस समर्थ सिंह को लेकर कोर्ट पिछले दरवाजे से पहुंची। वहीं कोर्ट में पेश करने से पहले समर्थ सिंह को भोपाल के जेपी अस्पताल में मेडिकल कराया गया।
ALSO READ: ट्विशा शर्मा मौत मिस्ट्री मामले में नया खुलासा,प्रेग्नेंसी के बाद बिगड़े हालात, मेजर भाई ने लगाए गंभीर आरोप
मेडिकल जांच के बाद आरोपी को कोर्ट में ले जाया गया। ट्विशा के पति समर्थ सिंह की गिरफ्तरी के बाद बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) ने उसके वकालत के लाइसेंस को सस्पेंड कर दिया है। देश की सर्वोच्च विधिक संस्था (BCI) ने समर्थ सिंह के कोर्ट में प्रैक्टिस करने के अधिकार पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाते हुए उसका वकालत का लाइसेंस सस्पेंड कर दिया है।
Edited By : Chetan Gour



