झांसी में रन फ़ॉर यूनिटी में दौड़े बच्चे-पुलिस के जवान:मंत्री बेबी रानी मौर्य और मंडल आयुक्त ने दिखाई झंडी, बोलीं-देश को बुरी शक्तियों से बचाने का संकल्प लें
झांसी में सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के मौके पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी कीं नेता और प्रदेश सरकार में मंत्री बेबी रानी मौर्य और मंडल आयुक्त बिमल दुबे ने हरी झण्डी दिखाकर रैली को रवाना किया। इस दौरान मंत्री ने कहा कि सरदार पटेल ने देश को बुरी शक्तियों के खिलाफ एकजुट करने का संदेश दिया है। इलाहाबाद बैंक और रानी लक्ष्मीबाई के किले से शुरू हुई रन फॉर यूनिटी में भारतीय जनता पार्टी के नेता, कार्यकर्ता, पुलिस के जवान और बच्चे शामिल हुए। झांसी की प्रभारी मंत्री बेबी रानी मौर्य ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ को रवाना किया। वहीं, पुलिस की ओर से आयोजित रन फॉर यूनिटी दौड़ को मंडल आयुक्त बिमल दुबे ने हरी झंडी दिखाई। इसमें पुलिस के डेढ़ हजार महिला-पुलिस जवान शामिल हुए। वहीं, भाजपा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में स्कूली बच्चे, भाजपा कार्यकर्ता और आम नागरिकों ने इलाहाबाद बैंक चौराहा से दौड़ शुरू की। वहीं, मंत्री बेबी रानी मौर्य ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल ने अखंड भारत का जो सपना देखा था, उसे पूरा करने की दिशा में काम करते हुए देश को एकसाथ लाए। बोलीं, आज इसी संदेश के साथ रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज देश को जरूरत है कि जो भी बुरी शक्तियां भारत की तरफ बुरी नजर से देखे उसके खिलाफ पूरा देश एक जुट हो। आयोजन में ये रहे शामिल रन फॉर यूनिटी में सदर विधायक रवि शर्मा, बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा, गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत, एमएलसी रमा निरंजन, एमएलसी रामतीर्थ सिंघल, डॉ. बाबू लाल तिवारी, भाजपा जिलाध्यक्ष हेमन्त परिहार, आईजी आकाश कुलहरि, एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति, एसपी सिटी प्रीति सिंह समेत समाज सेवी और खेलों से जुड़े लोग शामिल रहे।