कानपुर में गंगापुल पर युवक का शव मिला:भाई पर पुलिस को गुमराह करने का शक, छोड़कर चला गया; खून बहने से मौत

कानपुर के जाजमऊ थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह करीब 9 बजे गंगापुल पर एक 40 वर्षीय युवक का रक्तरंजित शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान बिहार के वैशाली जिले के मोहम्मदपुर निवासी मोहम्मद शाबिर के रूप में हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के बड़े भाई आबिद की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। भाई पर पुलिस को गुमराह करने का शक शुरुआती जांच में पुलिस को शक है कि मृतक का बड़ा भाई आबिद पुलिस को गुमराह करने की कोशिश कर रहा था। आबिद ने पुलिस को बताया था कि वह रात से ही शाबिर को तलाश रहा था और गंगापुल पर भी खोजबीन की थी, लेकिन वह नहीं मिला। जबकि बाद में सामने आए एक वायरल वीडियो में शाबिर घायल अवस्था में गंगापुल के पैदल ट्रैक पर पड़ा दिखाई दे रहा है और उसी दौरान आबिद भी मौके पर मौजूद दिख रहा है। वायरल वीडियो ने बढ़ाई जांच की उलझन वायरल वीडियो में एक राहगीर आबिद से यह कहते हुए सुना जा रहा है कि अगर शाबिर की मौत होती है तो उसे जेल जाना पड़ सकता है। राहगीर ने घायल को तुरंत अस्पताल ले जाने की सलाह भी दी थी। राहगीर का दावा है कि आबिद ने शाबिर को अस्पताल ले जाने की बात कही, जिसके बाद वह वहां से चला गया। हालांकि, दैनिक भास्कर ऐप इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। एसीपी बोलीं- पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा खुलासा कैंट एसीपी आकांक्षा पांडेय ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच कराई जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि शाबिर की मौत किन परिस्थितियों में हुई। इसके लिए इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जाएगी। एसीपी के अनुसार, मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। पोस्टमार्टम के बाद बिहार ले जाया गया शव पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शाबिर के स्वजन शव को अंतिम संस्कार के लिए बिहार के वैशाली जिले के मोहम्मदपुर गांव ले गए। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Feb 1, 2026 - 14:00
 0