दिल्ली में शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण:पीलीभीत में प्रेम जाल में फंसाने का आरोप, युवक पर FIR दर्ज

पीलीभीत जनपद के जहानाबाद थाने में एक महिला की शिकायत पर दिल्ली के उत्तम नगर निवासी एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। युवक पर शादी का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक शोषण करने और बाद में वादे से मुकरने का आरोप है। पीड़ित महिला, जो मूल रूप से दिल्ली की रहने वाली है, ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि वह अपने पति से अलग अपने दो बच्चों के साथ रहती है। लगभग दो वर्ष पहले उसकी मुलाकात अजीम पुत्र यूसुफ से हुई थी, जो दिल्ली में उसके पड़ोस में किराए पर रहता था। अजीम मूल रूप से ग्राम चका, थाना जहानाबाद का निवासी है। महिला का आरोप है कि अजीम ने उसकी कमजोर स्थिति का फायदा उठाया और उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। उसने शादी करने का वादा किया और इसी झांसे में रखकर पिछले दो वर्षों से लगातार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। पीड़िता ने बताया कि आरोपी को उसकी पारिवारिक स्थिति और पति से अलगाव के बारे में पूरी जानकारी थी। मामले में तब मोड़ आया जब 1 जनवरी 2026 को महिला को सूचना मिली कि आरोपी अजीम का रिश्ता कहीं और तय हो गया है। यह जानकारी मिलने के बाद वह दिल्ली से आरोपी के पैतृक गांव चका पहुंची, लेकिन अजीम घर से फरार हो गया। पीड़िता का आरोप है कि जब उसने इस संबंध में आरोपी के परिजनों से बात करने की कोशिश की, तो उन्होंने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया और उसे वहां से भगा दिया। इसके बाद महिला ने जहानाबाद थाने में शिकायत दर्ज कराई। थाना जहानाबाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। सहायक पुलिस अधीक्षक नताशा गोयल ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि एक महिला द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर आरोपी के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी गई है। मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Jan 2, 2026 - 11:48
 0