कचरे के ढेर से SUV में लगी आग, VIDEO:तलाकी गेट पर गाड़ी पार्क करके बैंक गया था मालिक, फायर बिग्रेड मौके पर पहुंची

हिसार के बस स्टैंड के पास स्थित तलाकी गेट इलाके में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब फुटओवर ब्रिज के नीचे फैले कचरे के ढेर में अचानक आग लग गई। कचरे से उठी तेज लपटों ने पास ही खड़ी एक सफेद रंग की SUV गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते कार का अगला हिस्सा और एक तरफ की बॉडी पूरी तरह से लपटों से घिर गई। हादसे के बाद पीड़ित कार मालिक ने अपना दर्द बयां करते हुए बताया, मैं अपने निजी काम से पीनएबी बैंक गया था और गाड़ी को फुटओवर ब्रिज के नीचे खड़ी करके गया था। मुझे क्या पता था कि कचरे के ढेर में लगी आग मेरी गाड़ी को इस तरह अपनी चपेट में ले लेगी। जब मैं वापस लौटकर आया, तो देखा कि गाड़ी के अगले हिस्से में भयानक आग लगी हुई थी और धुआं उठ रहा था। किसी की लापरवाही के कारण मेरी गाड़ी जलकर पूरी तरह खाक हो गई। नो-पार्किंग जोन का बोर्ड, फिर भी खड़ी थी गाड़ी घटनास्थल पर नो-पार्किंग का बड़ा बोर्ड लगा होने के बावजूद गाड़ी वहीं फुटओवर ब्रिज के नीचे कचरे के ढेर के पास पार्क की गई थी। किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा कचरे में लगाई गई आग ने कुछ ही मिनटों में भीषण रूप ले लिया, जिससे कार का अगला हिस्सा जलकर क्षतिग्रस्त हो गया। फायर बिग्रेड से पाया गया काबू आग की भीषणता को देखते हुए आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे दमकल विभाग को पास खड़े होमगार्ड के जवानों ने सूचना दी। थोड़ी देर में दमकल की एक गाड़ी पहुंची और आग पर काबू पाया गया। जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया। घटना के बाद रोड पर लोगों का हुजूम इकट्ठा हो गया।

Sep 3, 2026 - 18:41
 0