यमुनानगर में फंदे पर लटका मिला युवक का शव:पिता ने जताई हत्या की आशंका; 2 बच्चों का पिता था

यमुनानगर में आज वीरवार को नहर किनारे पेड़ से फंदे पर एक युवक का शव लटका मिला है। शव फतेहपुर पुल के पास मिला। मृतक की पहचान 38 वर्षीय पुनीत निवासी फतेहपुर के रूप में हुई है, जोकि दो बच्चों का पिता था। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी संबंधित पुलिस थाने को दी। फिलहाल शव के पास से किसी प्रकार का सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। वहीं, परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका जताई है। फोन पर कहा- शराब पिलाई, मुझे मार देंगे मौके पर पहुंचे पुनीत के पिता शेर सिंह ने बताया कि पुनीत उनका छोटा बेटा था और उसके दो बच्चे हैं। उनके अनुसार पुनीत गुरुवार दोपहर करीब एक बजे घर से निकला था। इसके बाद दोपहर में पुनीत ने अपने बड़े भाई को फोन किया। शेर सिंह के मुताबिक, फोन पर पुनीत ने कहा कि उसे शराब पिलाई गई है और उसे मार देंगे। भाई ने जब पुनीत से पूछा कि वह कहां है तो उसने बताया कि वह यमुना पर है। इस पर उसे तुरंत घर आने के लिए कहा, लेकिन इसके बाद पुनीत ने फोन काट दिया। हत्या कर शव लटकाने का आरोप पिता शेर सिंह ने पुनीत के आत्महत्या करने से इनकार करते हुए हत्या की आशंका जताई है। उनका आरोप है कि पुनीत की हत्या करने के बाद शव को पेड़ पर फंदे से लटकाया गया है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम और पुलिस जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। डायल 112 पर तैनात प्रमोद कुमार ने बताया कि उन्हें जंगर एरिया में एक व्यक्ति के फंदे पर लटके होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची। तलाशी के दौरान शव के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। इसके बाद पुलिस थाने को मामले की सूचना दी गई।

Sep 3, 2026 - 18:41
 0