लोहारू में हेरोइन 2 नशा तस्कर गिरफ्तार:बाइक भी जब्त, बेचने की फिराक में थे; हांसी से लेकर आए थे
भिवानी जिले के लोहारू में डिटेक्टिव स्टाफ ने 2 नशा तस्करों को हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से हेरोइन और एक बाइक जब्त की है। आरोपी लोहारू की लोको कॉलोनी में हेरोइन बेचने की फिराक में घूम रहे थे। डिटेक्टिव स्टाफ के एसआई विनोद कुमार अपनी टीम के साथ 2 सितंबर 2026 को रेलवे फाटक के पास गश्त पर थे। तभी उन्हें पक्की खबर मिली कि दो लोग बाइक पर हेरोइन लेकर लोको कॉलोनी में बेचने की तैयारी में हैं। हेरोइन और बाइक जब्त इस सूचना पर पुलिस टीम ने बताई गई जगह पर नाकाबंदी की और बाइक सवार दोनों व्यक्तियों को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उनके पास से 7 ग्राम हेरोइन मिली। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लोको कॉलोनी, लोहारू निवासी प्रवीण उर्फ सेठ पुत्र रामबीर और रितिक पुत्र राजकुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने उनकी बाइक भी जब्त कर ली है। पूछताछ में पता चला कि आरोपी रितिक गाड़ी चलाने का काम करता है, जबकि प्रवीण रेहड़ी लगाता है। हांसी से लेकर आए थे हेरोइन दोनों आरोपियों ने बताया कि वे हेरोइन हांसी से लाए थे और उसे बेचना चाहते थे। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था, जहां से उन्हें एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया था। रिमांड अवधि पूरी होने के बाद आज उन्हें दोबारा कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।



