फरीदाबाद निगम कमिश्नर ने अधाकारियों से मांगी प्रगति रिपोर्ट:एक सप्ताह में समाधान रिपोर्ट पेश करने के निर्देश, लापरवाही मिलने पर होगी कार्रवाई
फरीदाबाद नगर निगम कमिश्नर धीरेंद्र खड़गटा ने जन सुनवाई में मिलने वाली शिकायतों को लेकर सख्त रूख अपनाया है। कमिश्नर ने सभी अधिकारियों को एक सप्ताह में शिकायतों से जुड़ा प्रगति रिपोर्ट व समाधान रिपोर्ट पेश करने के आदेश दिए है। उन्होंने कहा कि इसमें किसी भी अधिकारी की लापरवाही सामने आई तो उसके खिलाफ कार्रवाही की जायेगी। सोमवार तक का दिया समय कमिश्नर धीरेंद्र खड़गटा ने जानकारी देते हुए बताया कि, निगम में जनसुनवाई शिविर चल रहे है। जिसमें लोग अपनी शिकायतें लेकर आते है। जिसमें अधिकारियों की तरफ से शिकायतों को ले तो लिया जाता है लेकिन उनका समाधान नही हो रहा है। इसके चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में अब अधिकारियों को शिकायतों को लेकर रिपोर्ट तैयार करने के आदेश दिए है। लोगों की शिकायतों की सही जानकारी मिलेगी उन्होंने कहा कि अधिकारियों को अगले सोमवार को इन शिकायतों से जुड़ी रिपोर्ट पेश करने के आदेश जारी किए गए है। इसका सबसे बड़ा फायदा ये होगा कि कौन-कौन सी समस्याओं का निपटारा हो चुका है। किन पर काम चल रहा है इसके बारे में उनको जानकारी मिलेगी। अधिकारियों पर होगी कार्रवाही कमिश्नर ने कहा कि रिपोर्ट में पता चलेगा कि कौन कर्मचारी या अधिकारी कितने समय से अपने पास शिकायत को लेकर बैठा हुआ है। दूसरी तरफ अगर समाधान किया है तो उससे शिकायतकर्ता कितना संतुष्ट है इसकी जानकारी भी उनको मिलेगी। कमिश्नर धीरेंद्र खड़गटा ने बताया कि अगर किसी भी अधिकारी की इनमें लापरवाही पाई गई तो उसके खिलाफ सक्त एक्शन लिया जायेगा। लोग लगातार काट रहे है चक्कर नगर निगम में लोग अपनी जनसुनवाई में अपनी शिकायते तो लेकर आते है। लेकिन समय पर उनका समाधान नही होता। संजय कालोनी के रहने वाले शीशपाल 2 साल से मकान की आईडी ठीक कराने के लिए चक्कर लगा रहे है। निगम के द्वारा उनके मकान की 5 आईडी बना दी गई। एनआईटी में पानी का बिल ठीक कराने के लए अनिल कई दिनों से चक्कर लगा रहे है। एसजएम नगर के रहने वाले नारायण ट्यबवेल को ठीन कराने के लिए 3 बार की जनसुनवाई के चक्कर लगा चुके है।



