कोटपूतली नगर परिषद में 138 प्रत्याशियों ने नाम वापस लिए:60 वार्डों में 428 उम्मीदवारों के बीच होगा मुकाबला, 9 सितंबर को होगी वोटिंग

कोटपूतली नगर परिषद चुनाव को लेकर उम्मीदवारों की स्थिति साफ हो गई है। नाम वापसी के बाद अब 60 वार्डों में कुल 428 उम्मीदवार मैदान में हैं। चुनाव के लिए 31 अगस्त तक कुल 648 नामांकन जमा हुए थे। इनमें से 82 नामांकन रद्द कर दिए गए। नाम वापसी के आखिरी दिन 138 प्रत्याशियों ने अपने नाम वापस लिए। 9 सितंबर को होगा मतदान नगर परिषद में 9 सितंबर को मतदान होगा, जिसके बाद 14 सितंबर को वोटों की गिनती की जाएगी। अध्यक्ष पद सामान्य अनारक्षित के लिए आरक्षित रखा गया है। अध्यक्ष पद के लिए मतदान 21 सितंबर को होगा और उसी दिन नतीजे भी घोषित किए जाएंगे। इसके अगले दिन यानी 22 सितंबर को उपाध्यक्ष का चुनाव होगा।

Sep 3, 2026 - 18:42
 0