राष्‍ट्रपति ट्रंप का दावा, ईरान के साथ युद्ध ज्यादा लंबा नहीं चलेगा

अमेरिका और ईरान के बीच भीषण जंग थमने का नाम ही नहीं ले रही है। दोनों ओर से वार पलटवार जारी। इस बीच अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि ईरान के साथ युद्ध बहुत ज्यादा लंबा नहीं चलेगा।

Sep 3, 2026 - 18:42
 0
राष्‍ट्रपति ट्रंप का दावा, ईरान के साथ युद्ध ज्यादा लंबा नहीं चलेगा

donald trump अमेरिका और ईरान के बीच भीषण जंग थमने का नाम ही नहीं ले रही है। दोनों ओर से वार पलटवार जारी। इस बीच अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि ईरान के साथ युद्ध बहुत ज्यादा लंबा नहीं चलेगा। ALSO READ: होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका का लगभग पूरा कंट्रोल? ट्रंप के दावे से मचा हड़कंप ; तेल के दाम चढ़े

 

ट्रंप ने व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मुझे नहीं लगता कि यह बहुत ज्यादा लंबा चलेगा। मुझे नहीं पता कि ईरान और कितना नुकसान सह सकता है। लेकिन इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। अमेरिका ने पिछली रात ईरान पर 'बहुत बड़ा हमला' किया था। इसमें होर्मुज जलडमरूमध्य के पास हाल में लगाए गए सैन्य उपकरणों को निशाना बनाया गया। इनमें रडार और मिसाइल से जुड़ी प्रणाली शामिल थे।

 

ईरान पर अमेरिका का ‘बहुत बड़ा हमला’

उन्होंने कहा कि अमेरिका ने पिछली रात ईरान पर बहुत जोरदार हमला किया। उन्होंने कहा कि ईरान ने हल्का जवाब दिया, लेकिन अमेरिका ने बहुत जोरदार हमला किया। उन्होंने दावा किया कि अमेरिकी सैनिकों ने इस अहम समुद्री मार्ग से बारूदी सुरंगें हटा दी हैं। अमेरिकी सेना ऐसे जहाजों को भी वहां से निकाल रही है, जो लाखों बैरल तेल लेकर जा रहे हैं। ALSO READ: अमेरिका का ईरान पर मिसाइल और ड्रोन हमला, 12 लोगों की मौत, तेहरान ने अमेरिकी ठिकानों पर जवाबी हमले का किया दावा

 

ईरान के पास रडार नहीं 

अमेरिकी राष्‍ट्रपति ने कहा कि ईरानी सेना होर्मुज जलडमरूमध्य में रडार और मिसाइल प्रणाली को फिर से तैयार करने की कोशिश कर रही थी। वह बारूदी सुरंगें बिछाने की क्षमता भी दोबारा हासिल करने की कोशिश कर रही थी। अमेरिका कई जहाजों को निशाना बना रहा है। ईरान के पास रडार नहीं है, क्योंकि अमेरिका ने उसे नष्ट कर दिया है।