यमुनानगर में भाजपा ने कैंडल मार्च निकाला:कांग्रेस पर राष्ट्रीय गीत के अपमान का लगाया आरोप; MLA बोले-सम्मान के लिए सड़कों पर उतरे
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में ‘वंदे मातरम’ को लेकर कथित अनादर का आरोप लगाते हुए यमुनानगर में आज भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ कैंडल मार्च निकाला। उन्होंने ‘वंदे मातरम हमारा स्वाभिमान, नहीं सहेंगे इसका अपमान’ के नारे लगाए। यह मार्च मेयर कैंप कार्यालय से शुरू होकर मॉडल टाउन होते हुए नेहरू पार्क पहुंचा। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने हाथों में कैंडल और मोबाइल की फ्लैश लाइट जलाकर विरोध जताया। मार्च में विधायक घनश्याम दास अरोड़ा, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा समेत भाजपा नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेताओं के खिलाफ नारेबाजी करते हुए ‘वंदे मातरम’ के सम्मान की बात कही। वंदे मातरम देश के स्वाभिमान से जुड़ा विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने कहा कि वंदे मातरम केवल एक गीत नहीं, बल्कि देश की स्वतंत्रता के संघर्ष, बलिदान और राष्ट्रभावना से जुड़ा प्रतीक है। उन्होंने कहा, देश की आजादी के लिए असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों ने अपना सर्वस्व न्योछावर किया। ऐसे राष्ट्रीय प्रतीकों का सम्मान हर देशवासी की जिम्मेदारी है। किसी भी राजनीतिक दल या नेता को राष्ट्रभावना से जुड़े विषयों पर राजनीति नहीं करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता किसी दल या व्यक्ति का विरोध करने के लिए नहीं, बल्कि राष्ट्रीय गीत के सम्मान को लेकर अपनी भावना व्यक्त करने के लिए सड़कों पर उतरे हैं। देश पहले है, राजनीति बाद में। राष्ट्र के गौरव और स्वाभिमान से जुड़े प्रतीकों का सम्मान सभी को करना चाहिए। मोबाइल फ्लैश लाइट से भी जताया विरोध कैंडल मार्च में शामिल कार्यकर्ताओं ने हाथों में मोमबत्तियां लेकर मार्च किया। कई कार्यकर्ताओं ने मोबाइल की फ्लैश लाइट जलाकर भी अपना विरोध दर्ज कराया। नेहरू पार्क पहुंचने के बाद कार्यकर्ताओं ने ‘वंदे मातरम’ के सम्मान और राष्ट्र की एकता-अखंडता का संकल्प लिया। भाजपा नेताओं ने कहा कि देश की स्वतंत्रता के 80 वर्ष पूरे होने के अवसर पर राष्ट्रीय प्रतीकों के प्रति सम्मान की भावना को और मजबूत करने की जरूरत है। उन्होंने युवाओं से देश के इतिहास, स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और राष्ट्रीय प्रतीकों के महत्व को समझने की अपील की। मार्च में भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा, भाजयुमो पदाधिकारी, पार्टी कार्यकर्ता और अन्य भाजपा नेता मौजूद रहे।