आरा-बक्सर फोरलेन पर डिवाइडर से टकराई बाइक:अज्ञात वाहन की टक्कर से बिगड़ा बैलेंस; हादसे में एक युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

आरा-बक्सर फोरलेन पर शुक्रवार देर शाम बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हुआ है। घटना गजराजगंज ओपी क्षेत्र के बामपाली के पास की है। मृतक की पहचान हरनाथ कुंडी निवासी ललन प्रसाद के पुत्र प्रद्युम्न कुमार(24) के तौर पर है। स्नातक का छात्र था। घायल उसी गांव के कैलाश प्रसाद के पुत्र रामबाबू कुमार(25) है। बैलेंस बिगड़ने से डिवाइडर से टकराई बाइक मृतक के परिजन विकास कुमार यादव ने बताया कि दोनों रामनवमी शोभा यात्रा देखने के लिए बाइक से आरा गए थे। वहां से वापस लौटते समय अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। बैलेंस बिगड़ने से बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने प्रद्युम्न कुमार को मृत घोषित कर दिया। घर में मचा कोहराम हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया। परिवार में मां सूर्यवंती देवी, बहन पुष्पा कुमारी और एक भाई अमित कुमार है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। मां सूर्यवंती देवी और परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Mar 28, 2026 - 11:22
 0