27 मार्च से शुरू एकलव्य खेल प्रशिक्षण केंद्र सेलेक्शन ट्रायल:29 ज़िलों के 84 स्थानों पर होगा, 17 खेल विधाओं में खिलाड़ी ले सकते हिस्सा
एकलव्य खेल प्रशिक्षण केंद्र में दाखिले के लिए 27 मार्च से 10 अप्रैल तक खिलाड़ियों का चयन ट्रायल होगा। इस चयन ट्रायल में 12 से 14 वर्ष आयुवर्ग के बालक-बालिका हिस्सा ले सकते हैं। चयन ट्रायल के लिए अपने साथ आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र और स्कूल सर्टिफिकेट लाना अनिवार्य है। राज्य में अभी 27 एकलव्य केन्द्र कार्यरत हैं। स्कूल गेम्स या जूनियर सब जूनियर नेशनल गेम्स में पदक जीतने वाले और हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों को चयन ट्रायल में प्राथमिकता दी जाएगी। 64 एकलव्य-राज्य आवासीय खेल प्रशिक्षण केन्द्र शुरू करने की योजना इस बात की जानकारी देते हुए बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रवीन्द्रण शंकरण ने बताया कि राज्य में बुनियादी स्तर की खेल प्रतिभाओं को तलाशने और बेहतर प्रशिक्षण के द्वारा तराश कर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी के रूप में तैयार करने के उद्देश्य से राज्य में 64 एकलव्य-राज्य आवासीय खेल प्रशिक्षण केन्द्र शुरू करने की महत्वपूर्ण योजना है। अलग-अलग खेल विधाओं के लिए चिन्हित प्रत्येक एकलव्य केन्द्र के लिए अधिकतम 30 खिलाड़ियों का चयन होता है। 29 जिलों के 84 स्थानों पर 17 खेल विधाओं में होगा चयन ट्रायल रवीन्द्रण शंकरण ने आगे कहा कि इन एकलव्य प्रशिक्षण केंद्रों में दाखिले के लिए राज्य के 29 जिलों के 84 स्थानों पर 17 खेल विधाओं में योग्य खिलाड़ियों का चयन ट्रायल होगा। एकलव्य प्रशिक्षण केन्द्र के लिए चयनित खिलाड़ियों को भोजन, आवासन, पढ़ाई, प्रशिक्षण, खेल उपकरण आदि की समुचित व्यवस्था सरकार द्वारा की जाएगी। प्रतियोगिता में खेलने के लिए बाहर जाने पर सारी सुविधाओं का खर्च भी सरकार वहन करेगी।
Mar 23, 2026 - 21:48
0

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.