Stock Market में बड़ा उलटफेर, Hindustan Unilever को छोड़ Top 9 कंपनियों को भारी नुकसान

सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से नौ के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में पिछले सप्ताह सामूहिक रूप से 2,18,902.09 करोड़ की गिरावट आई। सबसे ज्यादा नुकसान में भारती एयरटेल रही। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,527.52 अंक या 1.84 प्रतिशत नीचे आया। शीर्ष 10 कंपनियों में सिर्फ हिंदुस्तान यूनिलीवर के बाजार मूल्यांकन में बढ़ोतरी हुई। समीक्षाधीन सप्ताह में भारती एयरटेल का बाजार मूल्यांकन 55,852.12 करोड़ रुपये घटकर 10,71,853.25 करोड़ रुपये रह गया। एचडीएफसी बैंक के मूल्यांकन में 37,580.1 करोड़ रुपये की गिरावट आई और यह13,65,659.38 करोड़ रुपये पर आ गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज की बाजार हैसियत34,846.12 करोड़ रुपये घटकर 18,86,832.66 करोड़ रुपये और बजाज फाइनेंस का मूल्यांकन 20,316.41 करोड़ रुपये घटकर 6,20,070.59 करोड़ रुपये पर आ गया। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का मूल्यांकन 18,180.89 करोड़ रुपये के नुकसान के साथ 9,53,872.59 करोड़ रुपये रहा। भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) की बाजार हैसियत 14,990.24 करोड़ घटकर 5,37,213.68 करोड़ रह गई। लार्सन एंड टुब्रो का बाजार पूंजीकरण13,714.85 करोड़ घटकर 5,88,837.39 करोड़ रहा। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की बाजार हैसियत 13,061.33 करोड़ घटकर11,09,520.23 करोड़ रुपये पर आ गई। आईसीआईसीआई बैंक का मूल्यांकन 10,360.03 करोड़ घटकर 9,86,986.64 करोड़ पर आ गया। इस रुख के उलट हिंदुस्तान यूनिलीवर की बाजार हैसियत 5,462.81 करोड़ रुपये बढ़कर 5,49,393.18 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: एचडीएफसी बैंक, एसबीआई, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, टीसीएस, बजाज फाइनेंस, लार्सन एंड टुब्रो, हिंदुस्तान यूनिलीवर और एलआईसी का स्थान रहा।

Mar 1, 2026 - 18:00
 0
Stock Market में बड़ा उलटफेर, Hindustan Unilever को छोड़ Top 9 कंपनियों को भारी नुकसान

सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से नौ के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में पिछले सप्ताह सामूहिक रूप से 2,18,902.09 करोड़ की गिरावट आई। सबसे ज्यादा नुकसान में भारती एयरटेल रही। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,527.52 अंक या 1.84 प्रतिशत नीचे आया। शीर्ष 10 कंपनियों में सिर्फ हिंदुस्तान यूनिलीवर के बाजार मूल्यांकन में बढ़ोतरी हुई। समीक्षाधीन सप्ताह में भारती एयरटेल का बाजार मूल्यांकन 55,852.12 करोड़ रुपये घटकर 10,71,853.25 करोड़ रुपये रह गया।

एचडीएफसी बैंक के मूल्यांकन में 37,580.1 करोड़ रुपये की गिरावट आई और यह13,65,659.38 करोड़ रुपये पर आ गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज की बाजार हैसियत34,846.12 करोड़ रुपये घटकर 18,86,832.66 करोड़ रुपये और बजाज फाइनेंस का मूल्यांकन 20,316.41 करोड़ रुपये घटकर 6,20,070.59 करोड़ रुपये पर आ गया। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का मूल्यांकन 18,180.89 करोड़ रुपये के नुकसान के साथ 9,53,872.59 करोड़ रुपये रहा। भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) की बाजार हैसियत 14,990.24 करोड़ घटकर 5,37,213.68 करोड़ रह गई। लार्सन एंड टुब्रो का बाजार पूंजीकरण13,714.85 करोड़ घटकर 5,88,837.39 करोड़ रहा।

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की बाजार हैसियत 13,061.33 करोड़ घटकर11,09,520.23 करोड़ रुपये पर आ गई। आईसीआईसीआई बैंक का मूल्यांकन 10,360.03 करोड़ घटकर 9,86,986.64 करोड़ पर आ गया। इस रुख के उलट हिंदुस्तान यूनिलीवर की बाजार हैसियत 5,462.81 करोड़ रुपये बढ़कर 5,49,393.18 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: एचडीएफसी बैंक, एसबीआई, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, टीसीएस, बजाज फाइनेंस, लार्सन एंड टुब्रो, हिंदुस्तान यूनिलीवर और एलआईसी का स्थान रहा।